AUBREY PLAZA PREGNANT: हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऑब्रे प्लाजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 41 वर्षीय ऑब्रे अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। White Lotus और Parks and Recreation जैसे shows के लिए जानी जाने वाली Hollywood की जानी-मानी actress, पहली बार मां बनने वाली हैं। बच्चे के पिता उनके वर्तमान पार्टनर और अभिनेता Christopher Abbott हैं। बताया जा रहा है कि ऑब्रे इस साल Fall 2026 के मौसम तक बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
AUBREY PLAZA और Christopher की रिलेशिनशिप टाइमलाइन
दोनों ने पहली बार 2019 में इंडी फिल्म Black Bear में साथ काम किया था, जिसे Sundance Film Festival 2020 में भी खूब सराहा गया था। इसके बाद 2023–2024 में दोनों ने ऑफ ब्रॉडवे प्ले Danny and the Deep Blue Sea में भी साथ काम किया था। इसी साल फरवरी में New York Fashion Week और मार्च में Paris Fashion Week में भी दोनों साथ दिखे जहाँ AUBREY PLAZA ने ढीले-ढाले कपड़े पहनकर baby bump छुपाने की कोशिश की थी।
Jeff Baena की Death और AUBREY PLAZA का दर्द
AUBREY PLAZA के जीवन में पिछला साल काफी कठिन रहा है। उनके पति, स्क्रीनराइटर और निर्देशक Jeff Baena (47) का जनवरी 2025 में निधन हो गया था। बेना का निधन आत्महत्या (suicide) के कारण हुआ था।हालांकि बेना की मृत्यु से लगभग चार महीने पहले, सितंबर 2024 में वे दोनों अलग हो गए थे। बीसे साल अगस्त में एमी पोहलर के पॉडकास्ट ‘गुड हैंग’ पर AUBREY PLAZA ने अपने शोक के बारे में बात करते हुए इसे “विशाल डरावने समुद्र” जैसा बताया था।

Who Is the Father? Christopher Abbott कौन हैं?
Christopher Abbott एक अमेरिकन एक्टर हैं जो HBO की सीरीज Girls में ‘Charlie Dattolo’ के role से घर घर में प्रसिद्ध हुए थे। वो 10 February 1986 को Greenwich, Connecticut में पैदा हुए और अभी 40 साल के हैं। Christopher Abbott, Girls के अलावा Poor Things और Kraven the Hunter जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
उन्होंने ब्रॉडवे पर 2011 में The House of Blue Leaves से डेब्यू किया था। फिलहाल 2026 में वो ब्रॉडवे revival of Death of a Salesman में भी act कर रहे हैं। इसके अलावा वो Netflix की अपकमिंग सीरीज East of Eden में Florence Pugh के opposite नजर आएंगे।
जाना-पहचाना नाम हैं AUBREY PLAZA
AUBREY PLAZA अमेरिकी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिन्होंने अपनी अलग शैली की कॉमेडी और सहज अभिनय से खास पहचान बनाई है। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो Parks and Recreation में निभाए गए ‘एप्रिल लुडगेट’ के किरदार से मिली, जहां उनके शांत चेहरे और सूखे हास्य (डेडपैन कॉमेडी) ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

26 जून 1984 को Delaware में जन्मीं ऑब्रे ने अपने करियर की शुरुआत न्यूयॉर्क में इम्प्रोवाइजेशनल कॉमेडी से की थी, जिसने उनकी अभिनय शैली को मजबूत आधार दिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा और Scott Pilgrim vs. the World, Safety Not Guaranteed और The To Do List जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का अलग रंग दिखाया।
हाल के वर्षों में The White Lotus के दूसरे सीजन में उनके प्रदर्शन ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया। इस भूमिका के लिए उन्हें एमी और गोल्डन ग्लोब जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामांकन भी मिला। ऑब्रे की खासियत यह है कि वे गंभीर और हास्यपूर्ण दोनों तरह के किरदारों को बेहद सहजता से निभा लेती हैं। अभिनय के साथ-साथ वह प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही हैं।
FAQs: AUBREY PLAZA Pregnancy
Q1. AUBREY PLAZA के baby के father कौन हैं?
एक्टर Christopher Abbott, जो Girls और Poor Things के लिए जाने जाते हैं।
Q2. Baby कब आने की उम्मीद है?
Fall 2026 (Autumn) में।
Q3. क्या यह Aubrey का पहला बच्चा है?
हाँ, यह उनका पहला बच्चा होगा।
Q4. Jeff Baena कौन थे?
AUBREY PLAZA के EX- husband और screenwriter-director, जिनकी January 2025 में मौत हुई थी।

READ MORE:
- NBA 2025-26 की लेटेस्ट अपडेट, STEPHEN CURRY की धमाकेदार वापसी से GOLDEN STATE WARRIORS को राहत
- Delhi NCR Weather Update 2026: Rain & Thunderstorm to Hit Region, Heat to Return Soon.
- Meerut Central Market News: मेरठ के सेंट्रल मार्केट में स्कूल, अस्पताल समेत 44 बिल्डिंग क्यों हो रहे सील?
Disclaimer: The above information is sourced from VARIOUS news media reports. Accuracy is not guaranteed.

