HomeLatest Newsआशारोड़ी चेकपोस्ट पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से जा भिड़ी कार, 5...

आशारोड़ी चेकपोस्ट पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से जा भिड़ी कार, 5 लोग थे सवार

ASHARODI ACCIDENT: देहरादून में रविवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें हरियाणा के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भीषण हादसा क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मारुति रिट्ज कार सामने जा रहे सीमेंट से भरे ट्राले में पीछे से घुस गई। यह कार सहारनपुर से देहरादून की ओर आ रही थी। हादसा सुबह करीब 3:10 से 3:30 बजे के बीच का है। पुलिस के अनुसार जब ट्राले के ड्राइवर ने चेकपोस्ट के पास अचानक ब्रेक लगाए, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार सीधे ट्राले के नीचे जा घुसी।

ASHARODI ACCIDENT
ASHARODI ACCIDENT

ASHARODI ACCIDENT: कार के हिस्सों को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेंटाउन थाने की पुलिस और फायर सर्विस यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कार की स्थिति बेहद जटिल थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कटर मशीन से कार के हिस्सों को काटकर घायलों को बाहर निकाला। पीछे की सीटों पर बैठे तीन लोगों को निकालकर एंबुलेंस से कोरोनेशन और दून अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि सामने की सीट पर बैठे दो युवक कार में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

ASHARODI ACCIDENT
ASHARODI ACCIDENT

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अंकुश और पारस निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा, अंकित निवासी मेरिडा तहसील जुलाना, जिला जींद, हरियाणा और नवीन निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान विनय निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND MONSOON
UTTARAKHAND MONSOON

उत्तराखंड में मानसून ने दी दस्तक, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular