Home देश अलीगढ़ : मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, बेहोश मजदूरों को...

अलीगढ़ : मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, बेहोश मजदूरों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

0
Ammonia Gas Leak in Aligarh 

Ammonia Gas Leak in Aligarh 

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के तालसपुर इलाके में गुरूवार यानी आज एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से 50 से अधिक मजूदरों की हालत बिगड़ गई, फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। आपको बता दें कि इनमें कईं महिलाएं भी शामिल हैं।

वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम है और मजदूरों को जेएन मेडिकल कॉलेज एएमयू में भर्ती कराया गया है।

डीएम ने बताया कि मजदूरों की हालत स्थिर है, और सभी को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

Ammonia Gas Leak in Aligarh 
Ammonia Gas Leak in Aligarh

Ammonia Gas Leak in Aligarh

Ammonia Gas Leak से फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई।  बेहोश मजदूरों को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढे़ं : देश में सभी महिलाओं को सुरक्षित और कानूनी गर्भपात का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट

अमोनिया एक तीक्ष्म गंध वाली रंगहीन गैस है। यह हवा से हल्की होती है तथा इसका वाष्प घनत्व 8.5 है। यह जल में अति विलेय है। अमोनिया के जलीय घोल को लिकर अमोनिया कहा जाता है यह क्षारीय प्रकृति का होता है।

जोसेफ प्रिस्टले ने सर्वप्रथम अमोनियम क्लोराइड को चूने के साथ गर्म करके अमोनिया गैस को तैयार किया। बर्थेलाट ने इसके रासायनिक गठन का अध्ययन किया तथा इसको बनाने वाले तत्वों को पता लगाया। प्रयोगशाला में अमोनियम क्लोराइड तथा बुझे हुए सूखे चूने के मिश्रण को गर्म करके अमोनिया गैस तैयार की जाती है।

Exit mobile version