सर्जन से अल-कायदा प्रमुख तक, जानें कौन था OSAMA का खास खूंखार आतंकी जवाहिरी

0
147

नई दिल्ली, ब्यूरो। दुनिया की महाशक्ति अमेरिका को हिलाकर रखने वाले अल-कायदा आतंकी संगठन प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को अफगानिस्तान के काबुल में अमेरिकी सेना ने हाईटेक ड्रोन हमले में मार गिराया है। हालांकि इससे पहले तीन बार आतंकी संगठन प्रमुख अयमान जवाहिरी की मौत की खबरें आती रही हैं और कुछ दिन बाद फिर से उनके जिंदा होने की खबरें आ जाती हैं। वहीं, खबरों की मानें तो इस बार अमेरिका ने विगत रविवार को ही अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया था।

javahiri ka th end

इसके बाद दो दिन तक अमेरिकी सेना ने इसकी पुख्ता सबूत जुटाते हुए पुष्टि की। इसके बाद आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसको लेकर ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने इसे इंसाफ बताया है। जो बाइडेन ट्वीट कर कहा, ‘‘9/11 के 20 से अधिक वर्षों के बाद उस आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और अल-कायदा के नेता के रूप में ओसामा बिन लादेन के उत्तराधिकारी, अयमान अल-जवाहिरी को आखिरकार न्याय के कटघरे में लाया गया।’’

अयमान अल जवाहिरीः एक सर्जन से दुनिया के खूंखार आंतकी तक

अयमान अल-जवाहिरी गीजा में तत्कालीन मिस्र साम्राज्य में मोहम्मद रबी अल-जवाहिरी और उमायमा आजम के घर का 1951 में पैदा हुए थे। अल-जवाहिरी के माता-पिता दोनों समृद्ध परिवारों से थे। उसकी मां उमायमा आजम एक धनी और राजनीतिक रूप से सक्रिय कबीले से थीं। अयमान अल-जवाहिरी पेशे से एक सर्जन थे। 1985 में अल-जवाहिरी हज पर सऊदी अरब गए और एक साल के लिए जेद्दा में चिकित्सा का अभ्यास करने के लिए रुके। वह कथित रूप से योग्य सर्जन ओसामा बिन लादेन के अल-कायदा में तो वह लादेन के निजी सलाहकार और चिकित्सक बना दिए गए। वह पहली बार 1986 में बिन लादेन से जेद्दा में मिले थे। अयमान अल-जवाहिरी की चार शादियां बताई जाती हैं। अमेरिका में 9/11 को हुए आतंकी हमले में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद वह अलकायदा प्रमुख के तौर पर काम करने लगे।

9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अयमान अल-जवाहिरी को उनके उतराधिकारी के तौर पर माना जाता रहा है। कई बार मीडिया ने तो एक बार अमेरिकी एजेंसी ने भी अयमान अल-जवाहिरी की मौत की खबरें प्रसारित की, लेकिन इसके बाद पिछले साल ही जवाहिरी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें इसकी मौत की सारी खबरें झूठी साबित हुईं।

jo biden tweet

बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अल-कायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज मंगलवार को ट्वीट करते हुए इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार अमेरिका ने रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल काबुल में अलकायदा प्रमुख अयमान को ढेर करने के लिए स्पेशल अभियान छेड़ा था। जब ड्रोन ने उस पर दो मिसाइलें दागीं तब अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी एक सुरक्षित घर की बालकनी में था। हमले के दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। बाइडेन ने कहा कि उन्होंने अल-कायदा नेता के खिलाफ सटीक कार्रवाई के लिए अंतिम मंजूरी दे दी थी। उन्होंने कहा कि अल- जवाहिरी ने अक्टूबर-2000 में अदन में अमेरिकी नौसैनिकों पर हमले समेत हिंसा की अन्य कृत्यों को भी अंजाम दिया था। इस हमले में 17 अमेरिकी नाविक मारे गए थे।