agniveer bharti : अग्निवीर न बनने से हताश युवक ने दी जान
बागेश्वर के एक युवक ने अग्निवीर सेना भर्ती (agniveer bharti) की लिखित परीक्षा में असफल होने पर जहर खाकर जान दे दी। उस युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी हताशा को भी शेयर किया। भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हुआ था। ग्राम मल्लादेश कमलेश गोस्वामी (20) पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी, ग्राम मल्लादेश, पांच साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।
अग्निवीर न बनने से हताश युवक ने दी जान, मौत से पहले युवक ने बनाया वीडियो
Read More:- https://t.co/uqjlOuWH8N#agniveerbharti #agniveerbharti2022 #agniveerbharti2023 #agniveerbhartiUttarakhand pic.twitter.com/yb3kcrCMhO— Devbhoomi News (@devbhoomi_news) November 2, 2022
agniveer bharti : 5 साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक
कमलेश अक्टूबर में रानीखेत में हुई अग्निपथ योजना के तहत आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती (agniveer bharti ) में शामिल हुआ था। लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को आया जिसमें वह असफल हो गया था। परिजनों के मुताबिक इससे वह निराश हो गया और उसने गांव के पास के जंगल में जाकर जहर खा लिया। कमलेश पिछले पांच सालों से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।
परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में कमलेश ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें…
agniveer bharti : वीडियो में यह कह रहा है कमलेश
कमलेश – मेरे पास इसके अलावा कोई विकल्प है। मैंने इतनी मेहनत की थी। पहले भी भर्ती में शामिल हुआ था लेकिन रेस से बाहर हो गया। एनसीसी सर्टिफिकेट होने के बाद भी नहीं चुना गया। फिर रिजेक्ट कर दिया गया है। मैं क्या करूं। अगली अग्निवीर भर्ती के लिए ट्राई मत करना।