Home देश “Rohingya मुसलमानों को मुफ्त फ्लैट देना चाहती थी आम आदमी पार्टी”- Anurag...

“Rohingya मुसलमानों को मुफ्त फ्लैट देना चाहती थी आम आदमी पार्टी”- Anurag Thakur

0

केंद्रीय सरकार की तरफ से Rohingya Refugees को फ्लैट देने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री Anurag Thakur के द्वारा आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया गया है। अनुराग ठाकुर का कहना है कि रोहिंग्या मुसलमानों को आम आदमी पार्टी भी मुफ्त में फ्लैट देना चाहती थी। Anurag Thakur ने आम आदमी पार्टी से सवाल किया कि आखिर वह Rohingya मुसलमानों से इतनी हमदर्दी जाहिर क्यों करते हैं ? उन्होंने आगे आम आदमी पार्टी से सवाल किया कि पार्टी इन घुसपैठियों पर इतनी दयालु क्यों हैं?

Anurag Thakur

AAP Rohingya को EWS के फ्लैट देना चाहती’

Anurag Thakur ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि ‘मुख्यमंत्री के पास भले ही कोई विभाग नहीं है, लेकिन वह सारे ऐसे काम करते हैं रोहिंग्या किसी सुविधा से वंचित न रह जाए। इससे पहले आम आदमी पार्टी और उनके अधिकारी इस बात पर विचार कर चुके हैं कि Rohingya मुसलमानों को EWS के फ्लैट दें। जनता को मुफ्त रेवड़ी बांटे जा रही हैं. इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर इस बात का भी आरोप लगाया कि, उनकी पार्टी  शराब नीति पर जवाब नहीं देती है। वह जनता को मुफ्त रेवड़ी बांटे जा रही हैं, यहां तक कि अब रोहिंग्या मुसलमानों को मुफ्त फ्लैट देने के लिए भी तैयार है।

मुख्यमंत्री Rohingya को दिल्ली में स्थायी तौर पर बसाना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी कितनी झूठी है। यह पार्टी अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर सकती है। अनुराग ठाकुर ने कहा गया कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के द्वारा Rohingya घुसपैठियों को राशन बांटा जाता है,उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उन्हें ऐसा करने को कहा। वह Rohingya को दिल्ली में स्थायी तौर पर बसाना चाहते हैं।

Exit mobile version