HomeLatest Newsउत्तराखंड में पदक विजेता खिलाड़ियों पर सरकार का फोकस, तय समयसीमा के...

उत्तराखंड में पदक विजेता खिलाड़ियों पर सरकार का फोकस, तय समयसीमा के भीतर मिलेगी सरकारी नौकरी

UTTARAKHAND SPORTS: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य की खेल नीति, खेल अवसंरचना और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नियुक्ति देने की प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाए।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इस नीति के तहत चयनित अधिकतम खिलाड़ियों को खेल विभाग में ही नियुक्ति दी जाए, ताकि उनका अनुभव और विशेषज्ञता नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन में उपयोग हो सके। इसके लिए विभाग को एक व्यवहारिक और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

UTTARAKHAND SPORTS: राष्ट्रीय खेल नीति-2025 के अनुरूप बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की नई खेल नीति केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खेल नीति-2025 के अनुरूप तैयार की जानी चाहिए, ताकि राज्य में खेल विकास को नई दिशा मिल सके। उन्होंने हल्द्वानी के गोलापार में स्थापित किए जा रहे उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय में आगामी माह से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने के निर्देश भी दिए। (UTTARAKHAND SPORTS)

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया, प्रशिक्षकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रशासनिक स्टाफ की नियुक्ति संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। इसके साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक ब्लॉक, एक मिनी स्टेडियम’ योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए। (UTTARAKHAND SPORTS)

राष्ट्रीय खेलों की विरासत होगी संरक्षित 

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के दौरान विकसित की गई खेल परिसंपत्तियों और आधुनिक बुनियादी ढांचे के दीर्घकालिक उपयोग और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, गोलापार स्टेडियम, रुद्रपुर वेलोड्रोम, टिहरी झील परिसर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ के खेल परिसरों में उपलब्ध सुविधाओं को खिलाड़ियों के लिए और अधिक उपयोगी बनाया जाए। (UTTARAKHAND SPORTS)

39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए शुरू होंगे विशेष प्रशिक्षण शिविर

वर्ष 2027 में प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल विधाओं में विशेष प्रशिक्षण शिविर तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त खेल संघों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान और चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार का लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के प्रदर्शन को और बेहतर बनाना है, जिससे राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत खेल पहचान मिल सके। (UTTARAKHAND SPORTS)

UTTARAKHAND SPORTS
UTTARAKHAND SPORTS

UTTARAKHAND SPORTS: ‘एक जिला, एक खेल’ योजना 

ग्रामीण और जिला स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने ‘एक जिला, एक स्पोर्ट्स’ (ODOS) योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में चिन्हित खेलों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, प्रतिभा खोज कार्यक्रम और प्रतिस्पर्धी वातावरण विकसित किया जाए। इसके तहत प्रत्येक जिला खेल छात्रावास को संबंधित खेल की “ओडीओएस खेल नर्सरी” के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

29 खिलाड़ियों को मिल चुकी है सरकारी नौकरी

बैठक के दौरान खेल विभाग ने मुख्यमंत्री को विभागीय उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक राज्य के 29 पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नीति के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति दी जा चुकी है। वहीं, ‘एक ब्लॉक, एक मिनी स्टेडियम’ योजना के अंतर्गत प्रदेश में 48 मिनी स्टेडियमों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 10 अन्य स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शेष प्रस्तावित स्टेडियमों के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

लोहाघाट में बन रहा देश का पहला महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चंपावत जिले के लोहाघाट में निर्माणाधीन देश के पहले महिला आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस संस्थान के संचालन के लिए सरकार द्वारा 16 पदों का सृजन किया गया है और छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा चुकी है। (UTTARAKHAND SPORTS)

इसके अतिरिक्त, हल्द्वानी के गोलापार में स्थापित किए जा रहे उत्तराखंड के पहले और देश के दसवें राज्य खेल विश्वविद्यालय में व्यापक स्तर पर खेल अवसंरचना का निर्माण किया जा रहा है। यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभागार, केंद्रीय पुस्तकालय, स्वास्थ्य केंद्र, कैफेटेरिया, खेल अनुसंधान केंद्र, शूटिंग रेंज, सेमिनार हॉल, आधुनिक बैडमिंटन परिसर, फुटबॉल और हॉकी मैदान सहित 8-लेन एथलेटिक ट्रैक समेत कुल 39 प्रमुख अवसंरचनात्मक परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular