HomeLatest NewsCM DHAMI ने एक क्लिक में लाभार्थियों के खातों में भेजी पेंशन,...

CM DHAMI ने एक क्लिक में लाभार्थियों के खातों में भेजी पेंशन, देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम

UTTARAKHAND PENSION: देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मई माह की पेंशन राशि डिजिटल माध्यम से हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के जरिए प्रदेशभर के 9 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये की पेंशन राशि भेजी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त उत्तराखंड के निर्माण और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं देखभाल की शपथ भी दिलाई।

UTTARAKHAND PENSION: निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से काम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और हवाई संपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राष्ट्रीय खेलों और जी-20 बैठकों के सफल आयोजन से राज्य को नई पहचान मिली है, जबकि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। केदारखंड और मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही शारदा, ऋषिकेश-हरिद्वार, यमुना, विवेकानंद और गोल्ज्यू कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य चल रहा है, जिनसे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

UTTARAKHAND PENSION
UTTARAKHAND PENSION

चार वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था लगभग डेढ़ गुना

राज्य की आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था लगभग डेढ़ गुना बढ़ी है। बीते एक वर्ष में राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वृद्धि दर 7.23 प्रतिशत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इसी अवधि में प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। राज्य का वार्षिक बजट अब एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है, जो वित्तीय मजबूती का संकेत है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य को ‘अचीवर्स’ और स्टार्टअप रैंकिंग में ‘लीडर्स’ श्रेणी में स्थान

उन्होंने बताया कि होम-स्टे, उद्योग, स्टार्टअप, हेलीपोर्ट विकास और विद्युत उत्पादन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक में उत्तराखंड को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रदर्शन सूचकांक में विशेष श्रेणी के राज्यों में दूसरा स्थान मिला है। (UTTARAKHAND PENSION) इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य को ‘अचीवर्स’ और स्टार्टअप रैंकिंग में ‘लीडर्स’ श्रेणी में स्थान मिला है।

UTTARAKHAND PENSION
UTTARAKHAND PENSION

UTTARAKHAND PENSION योजनाएं

उत्तराखंड सरकार की ओर से समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य में कई तरह की पेंशन दी जा रही है। इन सभी पेंशन का भुगतान DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में किया जाता है। ये पेंशन इस प्रकार से है-

  1. वृद्धावस्था पेंशन योजना
  2. विधवा पेंशन योजना
  3. दिव्यांग पेंशन योजना
  4. किसान पेंशन योजना
  5. बौना पेंशन योजना
  6. परित्यक्ता महिला पेंशन योजना
  7. तीलू रौतेली विशेष पेंशन योजना (राज्य आंदोलनकारियों/विशेष श्रेणी के लिए)
  8. कलाकार पेंशन योजना
  9. साहित्यकार एवं लेखक पेंशन पेंशन योजना

UTTARAKHAND PENSION योजनाओं में आधार सीडिंग अनिवार्य है और एक व्यक्ति को केवल एक ही पेंशन का लाभ दिया जाता है। सभी योजनाओं के लिए आवेदन मुख्य रूप से ssp.uk.gov.in के माध्यम से किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट socialwelfare.uk.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 1800-180-4236 पर संपर्क किया जा सकता है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular