LPG RULE CHANGE: केंद्र सरकार ने घरेलू गैस वितरण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए LPG और PNG से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। नए नियमों का उद्देश्य घरेलू LPG के दुरुपयोग, जमाखोरी और दोहरे कनेक्शन पर निगरानी बढ़ाना है। नियमों के अनुसार जिन उपभोगताओं के घर में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन सक्रिय हो जाता है, उन्हें LPG कनेक्शन को लेकर कार्रवाई करनी होगी।
सरकार और ऑइल मार्केटिंग कंपनियाँ ऐसे घरों कि पहचान कर रही है जहां दोनों गैस व्यवस्थाओं का एक साथ उपयोग हो रहा है।
LPG RULE CHANGE: 30 दिन कि समयसीमा
संशोधित नियमों के तहत कनेक्शन प्राप्त करने के बाद उपभोगताओं को 30 दिनों के भीतर LPG कनेक्शन बंद कराने के लिए आवेदन करना पड़ सकता है। यह व्यवस्था गैस वितरण को सुव्यवस्थित करने के लिए लाई गई है। (LPG RULE CHANGE) इसके अलावा सरकार ने उपभोगताओं की सुविधा के लिए ट्रांसफ़र वाउचर प्रणाली भी शुरू की है। कोई व्यक्ति भविष्य में ऐसे क्षेत्र में चला जाता है जहां PNG उपलब्ध नहीं है, तो वह इस वाउचर के आधार पर LPG कनेक्शन दोबारा शुरू करवा सकता है।
क्यों लिया गया ये फैसला?
सरकार का कहना है कि यह कदम घरेलू LPG सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, गैस की बर्बादी रोकने और उन क्षेत्रों तक LPG पहुंचाने के लिए उठाया गया है जहां अभी PNG नेटवर्क नहीं पहुंचा है। (LPG RULE CHANGE) इसके साथ साथ आपको ये भी बता दें सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का असर सबसे ज्यादा उन शहरी उपभोगताओं पर पड़ सकता है जिनके घर में पहले से PNG उपलब्ध है और साथ ही LPG कनेक्शन भी चल रहा है।

जानिए LPG-PNG की ताजा स्थिति के बारे में
- देशभर में घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में पिछले कुछ महीनों से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 913 रुपये और मुंबई में 912.50 रुपये बनी हुई है। अधिकांश शहरों में इसकी कीमत 850 रुपये से 1000 रुपये के बीच है।
- फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को किसी नई बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के पात्र लाभार्थियों को लक्षित सब्सिडी का लाभ भी मिलता रहा है। हालांकि LPG की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की दरों से प्रभावित होती हैं, फिर भी आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कीमतों को अपेक्षाकृत स्थिर रखा गया है।(LPG RULE CHANGE)
- वहीं दूसरी ओर, 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 जून 2026 से बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी 42 रुपये से लेकर 53.50 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत पर पड़ सकता है।

- पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की बात करें तो मुंबई महानगर क्षेत्र में 30 मई 2026 से घरेलू PNG की कीमत में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। इसके बाद नई दर 52 रुपये प्रति यूनिट हो गई है। इसी क्षेत्र में CNG की कीमत भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 86 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। हालांकि देश के अन्य शहरों में PNG और CNG की दरें वहां की स्थानीय सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
READ MORE:
- STRAIT OF HORMUZ से भारतीय कच्चे तेल का टैंकर ‘देश गरिमा’ सुरक्षित निकला, 22 अप्रैल को पहुंचेगा मुंबई
- आम आदमी के लिए आज का दूसरा झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा
- नये वित्त वर्ष के शुरू होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता, दामों में हुई इतनी गिरावट
डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई HARIDWAR ACCIDENT से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

