HomeEducationदेहरादून में 276 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, CM DHAMI ने...

देहरादून में 276 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, CM DHAMI ने कहा- इसे जनसेवा की शुरुआत समझें

CM DHAMI: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस कार्यक्रम में वन विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अंतर्गत सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं को उनके आधिकारिक पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर विभागीय मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में नवचयनित युवाओं को बधाई दी गई और उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

चार प्रमुख विभागों में कुल 276 नियुक्तियां

शासकीय आंकड़ों के अनुसार, इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से चार प्रमुख विभागों में कुल 276 नियुक्तियां की गई हैं। इनमें सबसे अधिक वन विभाग के अंतर्गत 109 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में 88 अभ्यर्थियों, प्राविधिक शिक्षा विभाग में 65 अभ्यर्थियों तथा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित 14 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

CM DHAMI ने कहा- इसे जनसेवा की शुरुआत समझें

नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान CM DHAMI ने सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता पर विशेष चर्चा की। CM DHAMI ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों की पूरी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से कई बड़े नीतिगत निर्णय लिए हैं।

CM DHAMI
CM DHAMI

परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी करने वाले नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। वर्तमान में सरकारी सेवाओं में चयन का एकमात्र आधार युवाओं की योग्यता, प्रतिभा और मेरिट सूची को ही माना जा रहा है ताकि किसी भी स्तर पर विसंगति की गुंजाइश न रहे।

लगभग 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

प्रशासनिक आंकड़ों को साझा करते हुए CM DHAMI ने जानकारी दी कि पिछले साढ़े चार वर्षों की अवधि में राज्य के लगभग 33 हजार युवाओं को पूरी पारदर्शिता और विशुद्ध मेरिट के आधार पर विभिन्न सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया गया है। सरकारी भर्ती अभियानों को समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

नए चयनित कार्मिकों से यह अपेक्षा की गई है कि वे अपने सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी कार्यकुशलता, ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और शासकीय कार्यों में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

CM DHAMI
CM DHAMI

READ MORE:

CM DHAMI ने इस अवसर पर देश और राज्य के विकास लक्ष्यों की रूपरेखा भी सामने रखी। CM DHAMI ने कहा कि गया कि वर्तमान समय में देश विकसित भारत-2047 के बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और इसी के अनुरूप राज्य सरकार भी विकसित उत्तराखंड के संकल्प को लेकर निरंतर कार्य कर रही है।

CM DHAMI के अनुसार प्रदेश में आधारभूत संरचना अर्थात इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास किया जा रहा है, उद्योगों के लिए निवेश को बढ़ावा मिल रहा है और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में बदलाव लाते हुए घोषणाओं से अधिक डिलीवरी, वादों से अधिक परिणाम और विकास कार्यों को सर्वोच्च महत्व दिया जा रहा है।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular