HomeLatest Newsचमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, देवाल में गहरी खाई में गिरी कार,...

चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, देवाल में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

CHAMOLI CAR ACCIDENT: उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार चिंता बढ़ा रहा है। इसी बीच चमोली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शनिवार सुबह थराली तहसील के देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग पर एक ईको कार अनियंत्रित होकर करीब 400 से 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

CHAMOLI CAR ACCIDENT में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार तड़के करीब 4 बजे थराली थाना क्षेत्र के ल्वाणी गांव के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग देहरादून से अपने परिवार के एक सदस्य का पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव लौट रहे थे।

पहले से ही परिवार शोक में डूबा हुआ था, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने दुख को और बढ़ा दिया। देखते ही देखते अंतिम यात्रा का यह सफर एक और बड़े हादसे में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और डीडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव लौट रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के बांक गांव (लोहाजंग) निवासी भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह का देहरादून में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को एक निजी एम्बुलेंस के जरिए गांव लाया जा रहा था। वहीं परिवार के अन्य सदस्य बलबीर सिंह अपनी ईको कार में रिश्तेदारों के साथ देहरादून से गांव लौट रहे थे ताकि अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।

CHAMOLI CAR ACCIDENT
CHAMOLI CAR ACCIDENT

कार में कुल छह लोग सवार थे। शनिवार सुबह जब वाहन देवाल-लोहाजंग मार्ग पर ल्वाणी के जंगल वाले हिस्से में पहुंचा, तभी अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे सैकड़ों मीटर गहरी खाई में जा गिरी। CHAMOLI CAR ACCIDENT की जानकारी मिलते ही देवाल और थराली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

उपजिलाधिकारी को भी घटना की जानकारी दी गई और रेस्क्यू अभियान के लिए डीडीआरएफ को बुलाया गया। खाई काफी गहरी और दुर्गम होने के कारण बचाव दलों को नीचे पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  पुलिस, डीडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मिलकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया।

READ MORE: 

CHAMOLI CAR ACCIDENT हादसे में मृतक

CHAMOLI CAR ACCIDENT में 52 वर्षीय बलबीर सिंह पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह, उनकी 48 वर्षीय पत्नी शांति देवी और 18 वर्षीय पुत्र आंशु बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घायलों में 32 वर्षीय कविता देवी पत्नी खुशाल सिंह, 8 वर्षीय मयंक सिंह पुत्र खुशाल सिंह और 18 वर्षीय रोशनी पुत्री लक्ष्मण सिंह शामिल हैं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तीनों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है।

चालक को नींद की झपकी आई

पुलिस और प्रशासन की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वाहन देहरादून से लंबी दूरी तय करके चमोली की ओर आ रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सुबह के समय चालक को नींद की झपकी आ गई होगी, जिसके चलते मोड़ पर वाहन से नियंत्रण छूट गया और कार सीधे गहरी खाई में गिर गई। (CHAMOLI CAR ACCIDENT)

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular