HomeLatest NewsBJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष NITIN NAVEEN पहुंचे 3 दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर,...

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष NITIN NAVEEN पहुंचे 3 दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर, CM धामी ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष NITIN NAVEEN अपने तीन दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर आज देहरादून पहुंच गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला उत्तराखण्ड प्रवास है, इसलिए पार्टी संगठन इसे काफी अहम मानकर चल रहा है।

जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनके पहुंचते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक पूरे रास्ते को पार्टी के झंडों, बैनरों और होर्डिंग्स से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी और उत्साहपूर्ण नजर आया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पारंपरिक ढोल-दमाऊ, फूल-मालाओं और नारों के साथ एयरपोर्ट पर काफी पहले से जुटने लगे थे। महिला कार्यकर्ताओं ने भी उत्तराखण्ड की पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम को खास रंग दिया। कई महिलाएं पीली साड़ी और पारंपरिक नथ पहने नजर आईं।

NITIN NAVEEN
NITIN NAVEEN

NITIN NAVEEN का उत्तराखंड दौरा

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक NITIN NAVEEN करीब 4:35 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक उनके स्वागत के लिए जगह-जगह कार्यक्रम रखे गए थे।

  • देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद सबसे पहले पार्टी की कोर कमेटी के साथ अहम बैठक।
  • इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ अलग से चर्चा, जिसमें सरकार और संगठन के बीच समन्वय और विभिन्न कार्यों की समीक्षा को लेकर बातचीत।
  • दौरे के दूसरे दिन यानी 29 मई को दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के साथ।
  • इसके BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष NITIN NAVEEN बाद पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय BC खंडूड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।
  • इसके बाद बैठकों का लंबा दौर। सुबह 11 बजे राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल में भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठक। फिर दोपहर 2 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, महामंत्रियों, जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बड़ी संगठनात्मक समीक्षा बैठक।
  • शाम 4 बजे प्रदेश के मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ अलग बैठक।
  • वहीं देर शाम पार्टी के मीडिया विभाग, सोशल मीडिया टीम, आईटी सेल और प्रवक्ताओं के साथ बैठक।
  • तीसरे और अंतिम दिन यानी 30 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोकस जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और युवाओं पर।
  • सुबह वे देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना।
  • इसके बाद गढ़ी कैंट क्षेत्र में बूथ संख्या 141 के बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचकर नाश्ता।
  • इसी दौरान वे दुर्गामल्ल मंडल की बूथ समिति 138 की बैठक।
  • इसके बाद सिंहनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सुबह 11 बजे एक प्रबुद्ध गोष्ठी।
  • दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम
  • शाम 4:35 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना।
NITIN NABIN BJP PRESIDENT
NITIN NABIN BJP PRESIDENT

दौरे को सफल बनाने की तैयारी

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष NITIN NAVEEN के इस दौरे को सफल बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। 27 मई को मुख्यमंत्री आवास में एक अहम रणनीतिक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और संगठन महामंत्री अजेय कुमार मौजूद रहे।

इस बैठक में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष NITIN NAVEEN के सभी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों, बैठकों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई थी। पार्टी नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि यह पूरा दौरा मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संपर्क बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।

प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष NITIN NAVEEN के आगमन को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और इसी वजह से प्रदेश कार्यालय को भी विशेष रूप से सजाया गया है। भाजपा इस दौरे को संगठनात्मक मजबूती और आने वाले चुनावों की तैयारी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मान रही है।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular