HomeLatest News2027 चुनावों से पहले UTTARAKHAND CONGRESS को बड़ा झटका, ये बड़े नेता...

2027 चुनावों से पहले UTTARAKHAND CONGRESS को बड़ा झटका, ये बड़े नेता BJP में शामिल

CONGRESS LEADERS IN BJP: उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित एक बड़े सदस्यता कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई प्रभावशाली नेताओं और पूर्व प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष MAHENDRA BHATT ने सभी नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस पूरे घटनाक्रम को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के बढ़ते विस्तार और कांग्रेस के लिए गंभीर चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

CONGRESS LEADERS IN BJP:इन बड़े नेताओं ने बदली पार्टी

भाजपा में शामिल हुए नेताओं में कई ऐसे चेहरे हैं जिनकी अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इनमें प्रमुख रूप से:

  • रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और 2017 में कांग्रेस की विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मी राणा
  • महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा
  •  2022 विधानसभा चुनाव में घनसाली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे दर्शन लाल आर्य
  • कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा
  • कांग्रेस सेवा दल के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी

रुद्रपुर और रुद्रप्रयाग में कांग्रेस को बड़ा झटका

सदस्यता लेने वालों की सूची में रुद्रपुर महानगर के कई अहम पदाधिकारी शामिल हैं, जिससे तराई क्षेत्र में कांग्रेस को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। इनमें पूनम गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महानगर कांग्रेस), मंजू जैन (महामंत्री), सुदर्शन शर्मा, अरविंद सक्सेना और रिंकू बिष्ट जैसे नाम शामिल हैं।

वहीं देवेंद्र प्रसाद जोशी, देव राम रतूड़ी और सुमित राई के भाजपा में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।

CONGRESS LEADERS IN BJP
CONGRESS LEADERS IN BJP

महेंद्र भट्ट का दावा- 2027 में फिर भाजपा सरकार

कार्यक्रम के दौरान MAHENDRA BHATT काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री NARENDRA MODI की नीतियों और मुख्यमंत्री PUSHKAR SINGH DHAMI के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास न तो स्पष्ट विजन है और न ही मजबूत नेतृत्व। भट्ट ने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।(CONGRESS LEADERS IN BJP)

राजनैतिक उलटफेरों का दौर जारी 

इससे पहले 28 मार्च को भी एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी AICC मुख्यालय में उत्तराखंड के 6 प्रभावशाली नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। कार्यक्रम उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ था।

CONGRESS LEADERS IN BJP
CONGRESS LEADERS IN BJP

कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में रुद्रपुर से दो बार भाजपा विधायक रह चुके राजकुमार ठुकराल प्रमुख नाम हैं। उनके साथ घनसाली विधानसभा से 2012 में भाजपा विधायक रहे भीम लाल आर्या और सितारगंज से बसपा के पूर्व विधायक नारायण पाल ने भी कांग्रेस का दामन थामा। (CONGRESS LEADERS IN BJP)

इसके अलावा रुड़की के पूर्व महापौर गौरव गोयल, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और भीमताल क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख व जिला परिषद सदस्य रहे लखन सिंह नेगी ने भी UTTARAKHAND CONGRESS में प्रवेश किया था।(CONGRESS LEADERS IN BJP)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड की 70 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी 2027 के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में आखिरी विधानसभा चुनाव 14 फरवरी 2022 को हुए थे। इसमें BHARATIYA JANATA PARTY ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि INDIAN NATIONAL CONGRESS को 19 सीटों पर जीत मिली थी।

इसके बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनी और PUSHKAR SINGH DHAMI मुख्यमंत्री बने। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 2027 में पूरा होगा।भाजपा की ओर से यह साफ किया गया है कि पार्टी 2027 का चुनाव PUSHKAR SINGH DHAMI के नेतृत्व में ही लड़ेगी। पार्टी नेतृत्व ने धामी सरकार के कामकाज और विकास कार्यों को आधार बनाकर चुनाव में जाने की बात कही है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular