HomeLatest NewsCM DHAMI ने विकास योजनाओं को दी मंजूरी, कुंभ 2027, ऋषिकेश-हरिद्वार कॉरिडोर...

CM DHAMI ने विकास योजनाओं को दी मंजूरी, कुंभ 2027, ऋषिकेश-हरिद्वार कॉरिडोर पर भी जोर

उत्तराखंड के CM DHAMI ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों और राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1252 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन योजनाओं से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त किया जायेगा।

CM DHAMI ने विकास योजनाओं को दी मंजूरी

  • CM DHAMI ने नियोजन विभाग द्वारा स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो यथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना में त्रिवेणी घाट पुनरूद्धार हेतु ₹ 115 करोड़ तथा हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत नॉर्थ हर की पैडी डेवलपमेंट हेतु ₹ 69.06 करोड़ स्वीकृत किये हैं।
  • टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड (28.605 किमी) तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु तहसील टिहरी/मदननेगी के अन्तर्गत अधिग्रहित 18 ग्रामों में अर्जित भूमि के प्रतिकर का भुगतान हेतु ₹ 25.13 करोड़
  • टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर/टिहरी के अन्तर्गत टिहरी झील के चारों और रिंग रोड निर्माण कार्य (पूर्व निर्मित मोटर मार्ग का चौडीकरण एवं सुधारीकरण) के वन भूमि हस्तान्तरण के एनपीवी भुगतान हेतु ₹ 10.94 करोड़
  • अन्य विभागों के एनपीवी का भुगतान/भूमि अधिग्रहण हेतु प्राप्त कुल मांग ₹ 20 करोड़ अर्थात प्राविधानित धनराशि ₹ 100 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 56.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
CM DHAMI
HARIDWAR KUMBH 2027

पिथौरागढ़ में एस्ट्रो टूरिज्म/पर्यटन को बढ़ावा

CM DHAMI ने जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड धारचूला में कैलाश मानसरोवर मार्ग में गब्यांग के चम्फू नाले के पास नवीन डेस्टिनेशन प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सामुदायिक सहभागिता के आधार पर एस्ट्रो टूरिज्म/पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से 08 नग इग्लू डोम हटों के निर्माण हेतु ₹ 4.67 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

शिक्षा से संबंधित योजनाएं

  • CM DHAMI ने  समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित माध्यमिक/प्रारम्भिक विद्यालय/शिक्षक शिक्षा की स्थापना (90 प्रति के.पो) वेतन का भुगतान के अन्तर्गत वेतन भत्तों चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि के लिए प्राविधानित धनराशि ₹ 446 करोड़ स्वीकृत किए
  • उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन भुगतान हेतु चालू वित्तीय वर्ष में आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि ₹155.37 करोड़ के सापेक्ष प्रथम छः माह (अप्रैल, 2026 से सितम्बर, 2026) हेतु ₹ 77.69 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

अन्य परियोजनाएं 

  • मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अन्तर्गत लोहाघाट में सरफेस पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 39 लाख, थाना टनकपुर में टाईप द्वितीय के 20,
  • टाईप तृतीय के 04 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 9.43 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 3.77 करोड तथा
  • जनपद देहरादून के विधानसमा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत लोहे के पुल से सौंग पुल तक बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹ 4.22 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री द्वारा राज्य वित्त पोषित योजना ‘‘विधायक निधि योजनान्तर्गत’’ चालू वित्तीय वर्ष के आय-व्ययक में प्रावधानित धनराशि से 70 मा० विधायकगणों को उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए निर्धारित विधायक निधि ₹ 5 करोड़ प्रति विधायक की दर से कुल ₹ 350 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
  • CM DHAMI ने शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र योजना की वित्तीय वर्ष 2023-24 की अनुमोदित कार्ययोजना हेतु भारत सरकार से प्राप्त ₹ 56.35 करोड़ की धनराशि अपरिहार्य परिस्थितियों एवं सर्वथा कार्य हित में वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य आकस्मिकता निधि से अंतरित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
CM DHAMI
UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS
  • CM DHAMI द्वारा अकादमी के वैभरली कम्पाउण्ड में टाईप-4 एवं टाईप-5 के आवासों के निर्माण हेतु शेष धनराशि कुल ₹ 1.90 करोड़ को आकस्मिकता निधि से स्वीकृत/अवमुक्त किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार की शाखा हरिद्वार के अन्तर्गत हरिद्वार नगरीय पेजयल योजना में शिवलोक एवं आर्यनगर में क्षतिग्रस्त वितरण प्रणाली की प्रतिस्थापन कार्य हेतु ₹ 4.86 करोड़ की योजना स्वीकृत
  • CM DHAMI द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत हरिद्वार में पाइप लाइन बिछाने और वितरण के लिए पंपिंग जलापूर्ति योजना के प्रतिस्थापन हेतु ₹ 06 करोड़ की योजना स्वीकृत
  • हरिद्वार के बहादराबाद विकासखण्ड में हर की पैडी क्षेत्र, कनखल क्षेत्र एवं गौरीशंकर क्षेत्र में पूर्व निर्मित सड़कों की मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 06 करोड़
  • विद्युत विभाग को लाईन शिफ्टिंग किये जाने हेतु ₹ 99 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
  • CM DHAMI द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपद में आयी दैवीय आपदा से जन, धन एवं परिसम्पत्तियों की हानि की रोकथाम एवं आपदा से सम्भावित क्षति को न्यून किये जाने हेतु आपदा न्यूनीकरण निधि (राज्य सेक्टर) में प्राविधानित कुल धनराशि ₹ 28.00 करोड़ के सापेक्ष प्रति जनपद ₹01 करोड़ अर्थात कुल ₹13 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular