HomeLatest NewsUKPSC EXAM CALENDAR 2026: प्रवक्ता और PCS परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी,...

UKPSC EXAM CALENDAR 2026: प्रवक्ता और PCS परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी, जानें महत्वपूर्ण तिथियां-

UKPSC EXAM CALENDAR 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने साल 2026 के लिए बहुप्रतीक्षित विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में 21 अप्रैल से लेकर 6 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित की गई हैं।

जहां प्रवक्ता पदों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इससे राहत मिली है, वहीं PCS, लोअर PCS, समीक्षा अधिकारी, AE और JE जैसी बड़ी भर्तियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कैलेंडर में कुछ नहीं है।

UKPSC EXAM CALENDAR 2026 में शामिल प्रमुख परीक्षाएं

  • जारी कार्यक्रम के मुताबिक 21 से 24 अप्रैल के बीच उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (PCS-J) परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा आयोजित होगी।
  • इसके बाद 27 से 30 अप्रैल तक PCS मुख्य परीक्षा 2025 कराई जाएगी।
  • 19 मई को समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा परीक्षा-2024) की परीक्षा प्रस्तावित है।
  • 19 जुलाई को हाईकोर्ट के सहायक अधिकारी, टाइपिस्ट, लाइब्रेरियन और अनुवादक पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट रखा गया है।
  • इसके अलावा 6 सितंबर और 4 अक्टूबर की तारीखें फिलहाल आरक्षित रखी गई हैं, जिन पर बाद में अन्य परीक्षाएं तय की जाएंगी।

प्रवक्ता परीक्षाओं का लंबा शेड्यूल

UKPSC EXAM CALENDAR 2026 का बड़ा हिस्सा माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता (परीक्षा-2025) की मुख्य परीक्षाओं (uttarakhand lecturer exam) को समर्पित है। विषयवार तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई हैं –

  • 9 मई को भौतिक विज्ञान,
  • 10 मई को नागरिक शास्त्र,
  • 30 मई को हिंदी,
  • 31 मई को इतिहास,
  • 11 जून को कृषि,
  • 5 जुलाई को गणित,
  • 12 जुलाई को जीव विज्ञान,
  • 26 जुलाई को अंग्रेजी,
  • 23 अगस्त को रसायन शास्त्र,
  • 20 सितंबर को वाणिज्य,
  • 27 सितंबर को भूगोल,
  • 11 अक्टूबर को अर्थशास्त्र,
  • 18 अक्टूबर को समाजशास्त्र,
  • 23 अक्टूबर को संस्कृत,
  • 29 नवंबर को गृह विज्ञान
  • 6 दिसंबर को कला विषय की परीक्षा होगी।
UKPSC EXAM CALENDAR 2026
UKPSC EXAM CALENDAR 2026

READ MORE: 

UKPSC EXAM CALENDAR 2026 में बड़ी भर्तियों का जिक्र नहीं

UKPSC EXAM CALENDAR 2026 में कुल 22 भर्तियों को शामिल किया गया है, जिनमें से 16 केवल प्रवक्ता पदों से संबंधित हैं। उम्मीदवारों की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह यह है कि नई PCS, लोअर PCS, PCS-J, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, AE और JE जैसी बहुप्रतीक्षित भर्तियों का इसमें कहीं उल्लेख नहीं है। आयोग का झुकाव फिलहाल प्रवक्ता परीक्षाओं की ओर अधिक दिखाई दे रहा है, जिससे अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं में चिंता बढ़ गई है।

तिथियां फिलहाल प्रस्तावित, बदलाव की संभावना

आयोग ने अपने नोट में साफ किया है कि UKPSC EXAM CALENDAR 2026 में जारी की गई सभी तिथियां प्रस्तावित हैं और प्रशासनिक या तकनीकी कारणों से इनमें बदलाव किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें, ताकि किसी भी बदलाव की जानकारी समय पर मिल सके।

जानिए UKPSC के बारे में और बढ़ाइए जानकारी 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) राज्य की एक संवैधानिक संस्था है, जिसका प्राथमिक कार्य राज्य सरकार के विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। राज्य के गठन के बाद, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के प्रावधानों के तहत 14 मार्च 2001 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की स्थापना की गई थी। इसका मुख्यालय हरिद्वार (गुरुकुल कांगड़ी के पास) में स्थित है।

आयोग का संचालन एक अध्यक्ष और अन्य सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिनकी नियुक्ति उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा की जाती है। वर्तमान में डॉ. रवि दत्त गोदियाल आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं आयोग में अध्यक्ष के अलावा अधिकतम 6 सदस्य हो सकते हैं।

UKPSC EXAM CALENDAR 2026
UKPSC EXAM CALENDAR 2026

मुख्य कार्य और जिम्मेदारियाँ

UKPSC मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्यों के लिए उत्तरदायी है:

  • राज्य सिविल सेवा (जैसे PCS, Lower PCS), समीक्षा अधिकारी (RO/ARO), और तकनीकी पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन।
  • सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति और विभागीय अनुशासनात्मक मामलों पर सरकार को परामर्श देना।
  • विभिन्न पदों के लिए सीधे साक्षात्कार के माध्यम से चयन करना।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular