HomeLatest Newsआज है GOOD FRIDAY, ईसा मसीह के बलिदान को याद कर रही...

आज है GOOD FRIDAY, ईसा मसीह के बलिदान को याद कर रही है दुनिया…

आज विश्वभर में ईसाई समुदाय जोश खरोश के साथ GOOD FRIDAY मना रहा है। ये दिन ईसाई धर्म में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है, जो प्रभु ईसा मसीह (Jesus Christ) के बलिदान को संरपट होता है। इसे होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।

गुड फ्राइडे के ईसा मसीह को यरूशलेम में मानवता के कल्याण और प्रेम का संदेश देने के लिए क्रूस पर चढ़ाया गया था। हालाँकि ये दिन एक दुःखद घटना से जुड़ा है, लेकिन ईसाई विश्वासों में इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व है।

GOOD FRIDAY और यीशु मसीह का बलिदान से जुड़ी मान्यताएं

ईसाई धर्म में बाइबिल के न्यू टेस्टामेंट के अनुसार, ईसा मसीह पर राजद्रोह और ईशनिंदा के आरोप लगाए गए थे। उस समय के रोमन गवर्नर पोंटियस पिलाटे के आदेश से उन्हें क्रूस पर चढ़ाने की सजा दी गई। इसके साथ उन्हें कांटों का ताज पहनाया गया और भारी लकड़ी का क्रॉस उठाकर सड़कों पर चलने के लिए बाध्य किया गया। आखिरकार, उन्हें उसी क्रॉस पर कीलों से ठोक दिया गया, जहाँ उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।

ईसाई धर्म के अनुसार, ईसा मसीह ने स्वयं पीड़ित होकर सम्पूर्ण मानवता के पापों के लिए प्रायश्चित किया। उन्होंने मृत्यु के क्षण में भी अपने विरोधियों को माफी देने का सन्देश दिया, जो ईश्वर के अनंत प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

GOOD FRIDAY
GOOD FRIDAY

इसे GOOD FRIDAY क्यों कहा जाता है?

कई व्यक्तियों के मन में ये प्रश्न आता है कि जब ईसा मसीह को इतनी बर्बरता से सजा दी गई, तो उस दिन को ‘Good’ क्यों कहा जाता है? इसकी  प्रमुख वजहें हैं:

पुरानी अंग्रेज़ी में ‘Good’ शब्द का प्रयोग अक्सर उन दिनों के लिए किया जाता था जिन्हें ‘पवित्र’ (Holy) माना जाता था। क्योंकि ये शुक्रवार ईसाई धर्म में बहुत

धार्मिक दृष्टिकोण से, ईसा मसीह का बलिदान मानवता के उद्धार के लिए एक ‘अच्छी’ घटना मानी जाती है। उनके इस बलिदान के बिना ईस्टर (Easter) संभव नहीं होता, जो उनके पुनर्जन्म और नई आशा का प्रतीक है।

GOOD FRIDAY का उत्सव कैसे आयोजित किया जाता है?

गुड फ्राइडे उत्सव नहीं, बल्कि शोक, प्रार्थना और आत्म-चिंतन का अवसर है। इसे मनाने के लिए कुछ विशेष तरीके हैं, चर्चों में दोपहर के समय तक खास सभाएं आयोजित की जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस समय ईसा मसीह क्रूस पर थे। इसके अलावा आज के दिन लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं (good friday wishes 2026) देते हैं।

GOOD FRIDAY
GOOD FRIDAY

GOOD FRIDAY को बैंक रहेंगे बंद

यदि आप आज बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुकें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक, 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के अवसर पर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक और निजी बैंक बंद रहेंगे।(today bank holiday) फिर भी, ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

Disclaimer: The above information is sourced from Google and various websites/news media reports. Accuracy is not guaranteed.

FAQs: गुड फ्राइडे से जुड़े आपके सवाल

1. क्या GOOD FRIDAY हर साल एक ही तारीख को आता है?

नहीं, गुड फ्राइडे की तारीख हर साल बदलती रहती है।

2. गुड फ्राइडे के दिन चर्च में घंटियां क्यों नहीं बजतीं?

यह दिन शोक और मौन का प्रतीक है, इसलिए ईसा मसीह के जाने के दुख को महसूस करने के लिए चर्चों में घंटियां नहीं बजाई जातीं है।

3. क्या आज पूरे भारत में बैंक बंद हैं?

जी हां, RBI के अनुसार गुड फ्राइडे एक राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holiday) है, इसलिए भारत के अधिकांश शहरों में आज बैंक की छुट्टी रहेगी।

4. गुड फ्राइडे और ईस्टर में क्या अंतर है?

गुड फ्राइडे ईसा मसीह के बलिदान का दिन है, जबकि ईस्टर उनके फिर से जीवित होने के उत्सव का दिन है।

ये भी पढ़िए- हरिद्वार में KUMBH 2027 की तैयारियां हुई तेज, CS आनंद बर्द्धन ने किया निरीक्षण

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments