HomeReligiousहरिद्वार में KUMBH 2027 की तैयारियां हुई तेज, CS आनंद बर्द्धन ने...

हरिद्वार में KUMBH 2027 की तैयारियां हुई तेज, CS आनंद बर्द्धन ने किया निरीक्षण

KUMBH 2027 Updates: हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर सरकार अब एक्टिव मोड में आ गई हैं। राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज हरिद्वार पहुंचकर निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कुंभ की तैयारियों से जुड़े सभी काम तय समय पर हाई क्वालिटी के साथ पूरे किए जाएं। बता दें कि इस बार कुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक इस्तेमाल और पर्यावरण का खास ख्याल रखा जायेगा।


मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इस बार ‘ग्रीन घाट’ का कॉन्सेप्ट लागू किया जाए। इसके तहत घाटों पर केवल कंक्रीट नहीं, बल्कि फूलों और पौधों की ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी, जिससे कुंभ का नजारा और भी भव्य और सुंदर दिखेगा।

घाटों पर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए होंगी खास सुविधाएं

मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान सिंहद्वार से शहीद भगत सिंह घाट (कामधेनु घाट) तक बन रहे नए घाटों और बैरागी कैम्प घाट का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान भीड़ को देखते हुए आवागमन के लिए खास व्यवस्था की जायेगी।

KUMBH 2027
KUMBH 2027

KUMBH 2027 में श्रद्धालुओं के लिए क्या होगा खास:

• बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए हर घाट पर रैम्प बनाए जाएंगे।
• चेंजिंग रूम और साफ-सुथरे Toilets की बेसिक सुविधाएं होगी।
• घाटों के निर्माण में आधुनिक मानकों का पालन किया जा रहा है ताकि सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

ट्रैफिक सुधार के लिए पुलों और सड़कों का जाल

KUMBH 2027 के दौरान होने वाले ट्रैफिक जाम की चुनौती को देखते हुए मुख्य सचिव ने पथरी रौ नदी पर बन रहे 60 मीटर और 90 मीटर लंबे पुलों के काम में भी तेजी लाने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि नदी तल से जुड़े काम मानसून शुरू होने से पहले निपटा लिए जाएं।

सुरक्षा के लिए AI का पहरा

प्रशासन इस बार KUMBH 2027के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को हाई-टेक बनाने जा रहा है। मुख्य सचिव ने मेला नियंत्रण भवन के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि सुरक्षा और निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और लेटेस्ट आईटी टूल्स का भी इस्तेमाल किया जाए। इससे भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और आसान होगा।

KUMBH 2027
KUMBH 2027


हरिद्वार में हर 12 साल में कुम्भ मेला आयोजित होता है। इसकी सटीक तिथि हिंदू ज्योतिष के अनुसार निर्धारित की जाती है। मान्यताओं के अनुसार मेला तब आयोजित किया जाता है जब बृहस्पति कुंभ राशि में होता है और सूर्य मेष राशि में होता है।

कुंभ मेला 2027 (Kumbh Mela 2027) न केवल एक धार्मिक आयोजन होने वाला है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की छवि को चमकाने का काम करने वाला है। हरिद्वार में मुख्य सचिव के इस दौरे से साफ है कि उत्तराखंड सरकार कुंभ के दौरान व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है

FAQs: कुंभ मेला 2027 से जुड़ी जरूरी जानकारी


1.KUMBH 2027 कहां आयोजित हो रहा है?
महाकुंभ 2027 का आयोजन धर्मनगरी हरिद्वार में किया जाएगा।
2. प्रशासन ‘ग्रीन घाट’ क्यों बना रहा है?
जी हां, घाटों को सुंदर बनाने, पर्यावरण संरक्षण और श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण अनुभव देने के लिए ‘ग्रीन घाट’ बनाए जा रहे हैं।
3. क्या कुंभ क्षेत्र में नई सड़कें और पुल बन रहे हैं?
हां, ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए हरिद्वार बाईपास, सिडकुल लिंक मार्ग और पथरी रौ नदी पर नए पुलों और सड़कों का निर्माण हो रहा है।
4. हरिद्वार में सुरक्षा के लिए क्या खास इंतजाम हैं?
बता दें कि इस बार कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़िए- Badrinath Dham New Rules: अब भंडारा और कथा के लिए लेनी होगी परमिशन, उल्लंघन पर 50,000 जुर्माना

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments