Homeआम मुद्देदेश में आज यानि 1 अप्रैल से बदल रहे ये नियम, जानिए...

देश में आज यानि 1 अप्रैल से बदल रहे ये नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या असर पड़ने वाला है?

APRIL 2026 NEW RULES: 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ रोजमर्रा के जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। केंद्र सरकार, RBI, रेलवे और तेल कंपनियों ने बैंकिंग, टैक्स, यात्रा और रसोई से जुड़े इन नए प्रावधानों को लागू किया है। इनका सीधा असर आम नागरिकों की जेब, बचत और डिजिटल सुरक्षा पर पड़ेगा।

कमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपये महंगा

सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 218 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2,078.50 रुपये और चेन्नई में 2,246.50 रुपये हो गई है। इससे रेस्टोरेंट, होटल और शादी की कैटरिंग महंगी हो सकती है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेल टिकट अब 8 घंटे पहले ही कैंसिल होगा

ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करने पर ही रिफंड मिलेगा। पहले यह समय सीमा 4 घंटे थी। अच्छी खबर यह है कि अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन ऑनलाइन बदल सकेंगे जबकि पहले यह सुविधा केवल चार्ट तैयार होने तक ही उपलब्ध थी।

APRIL 2026 NEW RULES
APRIL 2026 NEW RULES

FASTag एनुअल पास महंगा, टोल पर कैश पूरी तरह बंद

NHAI ने FASTag के सालाना पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी है। इसके साथ ही सभी टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब केवल FASTag या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही टोल चुकाया जा सकेगा।

APRIL 2026 NEW RULES: वाहनों के दाम 2 से 3 प्रतिशत बढ़े

कमर्शियल और पैसेंजर दोनों वाहनों के दाम 2 से 3 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। यदि किसी ने 31 मार्च तक बिल नहीं कटाया तो अब बढ़ी हुई कीमत देनी होगी।

60 साल पुराना कानून बदला, अब केवल ‘Tax Year’

1 अप्रैल से नया ‘आयकर अधिनियम 2025’ लागू हो गया है जिसने छह दशक पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह ली है। अब Financial Year और Assessment Year की जगह केवल एक ‘Tax Year’ रहेगा। सैलरीड लोगों के लिए ITR फाइलिंग की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 और ITR-3 व ITR-4 के लिए 31 अगस्त 2026 रखी गई है।

Form 16 की जगह अब Form 130 और 131

TDS कटौती के सबूत के लिए पहले Form 16 दिया जाता था। अब इसकी जगह Form 130 और Form 131 लागू होंगे जिनमें टैक्स कैलकुलेशन और छूट का विवरण पहले से अधिक विस्तृत होगा।

APRIL 2026 NEW RULES
APRIL 2026 NEW RULES

HRA छूट के नियम सख्त, 8 शहरों को मिलेगा 50% लाभ

HRA पर टैक्स छूट लेने के लिए अब रेंट रसीद जमा करना अनिवार्य होगा और सालाना किराया 1 लाख रुपये से अधिक होने पर मकान मालिक का PAN देना जरूरी होगा। अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के साथ-साथ बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी 50 प्रतिशत टैक्स छूट वाली श्रेणी में शामिल किया गया है।(APRIL 2026 NEW RULES)

PNB ATM कैश लिमिट तय

पंजाब नेशनल बैंक के क्लासिक डेबिट कार्ड से एक दिन में अधिकतम 25,000 रुपये और प्लैटिनम कार्ड से 50,000 रुपये ही निकाले जा सकेंगे। UPI से ATM निकासी को भी अब मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा।

F&O ट्रेडिंग और गोल्ड बॉन्ड पर नए टैक्स नियम

फ्यूचर्स की बिक्री पर STT 0.02 से बढ़कर 0.05 प्रतिशत और ऑप्शंस के प्रीमियम पर 0.1 से बढ़कर 0.15 प्रतिशत हो गया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर मैच्योरिटी टैक्स छूट अब केवल उन्हें मिलेगी जिन्होंने इसे सीधे RBI से खरीदा है।(APRIL 2026 NEW RULES)

APRIL 2026 NEW RULES
APRIL 2026 NEW RULES

इनहैंड सैलरी घट सकती है, रिटायरमेंट फंड बढ़ेगा

नए लेबर कोड के तहत बेसिक सैलरी अब CTC का कम से कम 50 प्रतिशत होनी चाहिए। इससे इनहैंड सैलरी कुछ कम हो सकती है लेकिन PF और ग्रेच्युटी की रकम बढ़ जाएगी। नौकरी छोड़ने पर अब कंपनी को 2 वर्किंग दिनों के भीतर पूरा बकाया चुकाना होगा जबकि पहले इसमें 90 दिन तक लगते थे।

PAN कार्ड के लिए चाहिए अतिरिक्त दस्तावेज

PAN कार्ड बनाने के लिए आधार को जन्मतिथि के वैध दस्तावेज की सूची से हटा दिया गया है। अब जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट जैसे दस्तावेज देने होंगे। 10 लाख रुपये से अधिक कैश जमा, 5 लाख से महंगी गाड़ी खरीदने और 20 लाख से ऊपर की प्रॉपर्टी डील के लिए PAN देना अनिवार्य हो गया है।(APRIL 2026 NEW RULES)

APRIL 2026 NEW RULES: डिजिटल पेमेंट पर Two-Factor Authentication अनिवार्य

RBI ने ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए हर डिजिटल पेमेंट पर Two-Factor Authentication अनिवार्य कर दिया है। अब OTP के साथ बायोमेट्रिक या PIN जैसी दूसरी सुरक्षा परत जरूरी होगी।

ये भी पढ़िए- सावधान! 1 मार्च से बदल जाएंगे वॉट्सऐप के नियम, बिना सिम कार्ड वाले फोन में नहीं चलेगा ऐप

UMESH SHARMA KAU APOLOGYदेश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments