/ Feb 24, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

उत्तराखंड में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर मुख्य फोकस

UTTARAKHAND REAP PROJECT: उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका और स्वरोजगार को नई ऊंचाई देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामीण वेग वृद्धि परियोजना (REAP) की उच्चाधिकार समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना और बजट को मंजूरी दे दी गई है। इस कार्ययोजना का मुख्य फोकस महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय संसाधनों के विकास पर रहेगा।

UTTARAKHAND REAP PROJECT
UTTARAKHAND REAP PROJECT

UTTARAKHAND REAP PROJECT:  2.5 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश की 2.5 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि REAP परियोजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं को केवल एक योजना तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं से जोड़कर एक ‘समेकित लाभ’  प्रदान किया जाए। मुख्य सचिव ने लाभार्थियों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

UTTARAKHAND REAP PROJECT
UTTARAKHAND REAP PROJECT

अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 पर विशेष फोकस

वर्ष 2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ के रूप में मनाया जाना है। इसी के दृष्टिगत मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि महिला किसानों और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को विशेष वित्तीय, तकनीकी और संस्थागत प्रोत्साहन देने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए मुख्य सचिव ने उन ग्रोथ सेंटरों की पहचान करने के निर्देश दिए जिनका वर्तमान में पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। इन केंद्रों को ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से प्रभावी ढंग से संचालित करने की योजना है।

ये भी पढ़िए-

HALDWANI BOMB THREAT
HALDWANI BOMB THREAT

हल्द्वानी में मेडिकल कॉलेज को ‘साइनाइड बम’ से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.