/ Feb 21, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

कुंभ मेला 2027 की तैयारियां जोरों पर, सीएम धामी ने हरिद्वार में किया 234 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

HARIDWAR KUMBH 2027 के भव्य और सुरक्षित आयोजन के लिए उत्तराखंड सरकार ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार स्थित कुंभ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुँचकर 234.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 34 महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ये सभी कार्य स्थायी प्रकृति के हैं, जो न केवल कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा देंगे, बल्कि हरिद्वार के भविष्य के विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होंगे।

HARIDWAR KUMBH 2027
HARIDWAR KUMBH 2027

HARIDWAR KUMBH 2027 के लिए बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर

शिलान्यास की गई परियोजनाओं में सबसे बड़ा हिस्सा सड़क और परिवहन अवसंरचना का है। कुल 34 कार्यों को चार प्रमुख सेक्टरों में बांटा गया है:

  1. सड़क एवं परिवहन: 127.23 करोड़ की लागत से 12 कार्य किए जाएंगे, ताकि भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधन सुचारू रहे।

  2. घाट निर्माण एवं सिंचाई: 70.54 करोड़ रुपये से 7 घाटों और सिंचाई अवसंरचनाओं का सुदृढ़ीकरण होगा।

  3. श्रद्धालु सुविधाएं: 18.67 करोड़ की लागत से 6 परियोजनाओं के जरिए यात्रियों के लिए सहायक अवसंरचनाएं तैयार होंगी।

  4. पेयजल आपूर्ति: 18.11 करोड़ रुपये से 9 योजनाओं के तहत जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

HARIDWAR KUMBH 2027
HARIDWAR KUMBH 2027

‘अक्टूबर तक पूरे हों सभी कार्य’: मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

शिलान्यास के बाद सीसीआर में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी प्रमुख स्थायी कार्यों को आगामी अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ‘थर्ड पार्टी ऑडिट’ की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं स्वयं इन कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि देवभूमि आने वाले श्रद्धालु माँ गंगा का दिव्य अनुभव लेकर जाएं।”

HARIDWAR KUMBH 2027 में सुरक्षा, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाएं

कुंभ को सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सभी पुलों का ‘सुरक्षा ऑडिट’ कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, मेला क्षेत्र में बिजली की लाइनों को भूमिगत करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बोट व बाइक एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। महिला और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से साइबर सुरक्षा, अग्निशमन और रेस्क्यू टीमों की उपलब्धता पर भी विशेष जोर दिया गया है।

ये भी पढ़िए-

KUMBH MELA 2027
KUMBH MELA 2027

कुंभ मेला 2027: सीएम धामी ने अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.