HomeLatest Newsभाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, प्रदेश प्रशिक्षण महाअभियान 2026...

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, प्रदेश प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुरु

UTTARAKHAND BJP: भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत देहरादून में प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक में राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और राज्यभर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि UTTARAKHAND BJP में कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा संवाद होता रहा है और आज भी इसी के तहत UTTARAKHAND BJP के कार्यकर्ता राजधानी देहरादून में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी, जिसे वे आम जनता तक पहुंचाएंगे।

UTTARAKHAND BJP का सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य

प्रशिक्षण महाअभियान के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षित कार्यकर्ता इन जानकारियों को लेकर प्रदेश के हर घर और हर व्यक्ति तक पहुँचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ आम जनता को बताएं।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND BJP
MOHALI BOMB THREAT

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और स्कूलों को बम से उड़ाने धमकी, सीएम भगवंत मान हैं इस अस्पताल में भर्ती

UTTARAKHAND BJPदेश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments