HomeLatest Newsबेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के 50 साल पूरे, कुंबले और द्रविड़...

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के 50 साल पूरे, कुंबले और द्रविड़ के नाम पर होंगे दो स्टैंड्स

CHINNASWAMY STADIUM: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं और इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने एक बड़ा फैसला लिया है दिग्गज क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में संघ ने CHINNASWAMY STADIUM के दो स्टैंड्स का नाम भारत के महान खिलाड़ी अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर रखने का निर्णय लिया है इस विशेष सम्मान समारोह में दोनों ही खिलाड़ी भावुक नजर आए और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के साथ-साथ कर्नाटक क्रिकेट में अपने सफर को याद किया। 

CHINNASWAMY STADIUM
CHINNASWAMY STADIUM

कुंबले और द्रविड़ के लिए ‘दूसरा घर’ CHINNASWAMY STADIUM

इस मौके पर राहुल द्रविड़ काफी भावुक दिखे और उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम को अपना दूसरा घर बतायाद्रविड़ ने कहा कि उन्होंने अपने घर से भी ज्यादा वक्त इस मैदान पर बिताया है और आज वे जीवन में जिस मुकाम पर हैं, उसमें इस प्रतिष्ठित मैदान का बहुत बड़ा हाथ हैवहीं अनिल कुंबले ने भी बताया कि वे पहली बार 9 साल की उम्र में यहाँ एक दर्शक के रूप में आए थेउन्होंने कहा कि स्टेडियम के पवेलियन पर अपना नाम देखना उनके लिए गर्व से भरा पल हैकुंबले और द्रविड़ के अलावा, महिला क्रिकेट की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी के नाम पर भी स्टैंड रखने का फैसला किया गया है

CHINNASWAMY STADIUM
CHINNASWAMY STADIUM

भारतीय क्रिकेट के दो अनमोल रत्न

अगर हम इन दोनों दिग्गजों के रिकॉर्ड्स की बात करें, तो अनिल कुंबले टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 953 विकेट दर्ज हैंवहीं ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैंद्रविड़ ने अपने करियर में 24,064 रन बनाए हैं, जिसमें 48 शतक शामिल हैंविशेष बात यह है कि ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के कप्तान रहने के साथ-साथ मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा चुके हैं।(CHINNASWAMY STADIUM)

ये भी पढ़िए-

DOUBLE SUPER OVER MATCH
DOUBLE SUPER OVER MATCH

टी-20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में रचा गया इतिहास, डबल सुपर ओवर में द.अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दी मात

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments