HomeLatest Newsउत्तराखंड को मिला 'बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम' सम्मान, विंग्स...

उत्तराखंड को मिला ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ सम्मान, विंग्स इंडिया 2026 में मिली उपलब्धि

WINGS INDIA 2026: हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर आयोजित एशिया के सबसे बड़े नागरिक उड्डयन कार्यक्रम “WINGS INDIA 2026” में उत्तराखंड ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem” (विमानन और पारिस्थितिकी तंत्र संवर्धन के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य) के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया।

नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. आशीष चौहान ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि यह सम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य सरकार की प्रभावी नीतियों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, सरकार ने हवाई कनेक्टिविटी को न केवल सुलभ बनाया है, बल्कि इसे आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं का एक सशक्त माध्यम भी बनाया है। राज्य की इस उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर अन्य हिमालयी राज्यों के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

WINGS INDIA 2026
WINGS INDIA 2026

WINGS INDIA 2026:  भविष्य की योजनाएं और तकनीकी नवाचार

आगामी चारधाम यात्रा 2026 के लिए यूकाडा ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में आधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर स्थापित किए जाएंगे, जिससे मौसम की सटीक और रियल-टाइम जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही, इस वर्ष हेली सेवाओं के किराए में कोई बढ़ोतरी न करने का निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह राष्ट्रीय सम्मान उत्तराखंड में निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

ये भी पढ़िए-

AJIT PAWAR
AJIT PAWAR

हरिद्वार में महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां विसर्जित की गई, NCP नेता ने की विधि पूरी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular