HomeLatest Newsहरिद्वार में महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां विसर्जित...

हरिद्वार में महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां विसर्जित की गई, NCP नेता ने की विधि पूरी

AJIT PAWAR: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता दिवंगत अजित पवार की अस्थियां गुरुवार को हरिद्वार के पावन वीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ गंगा में प्रवाहित की गई। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा इन अस्थियों को लेकर हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित के मार्गदर्शन में विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की। ज्ञात हो कि 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक दुखद विमान हादसे में अजित पवार का असामयिक निधन हो गया था।

AJIT PAWAR
AJIT PAWAR

अस्थि विसर्जन के दौरान धीरज शर्मा ने भावुक होते हुए बताया कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने अजित दादा की स्मृति में ‘अस्थि कलश यात्रा’ निकालने का निर्णय लिया है। इसके तहत उनकी अस्थियों को देश की सभी पवित्र नदियों में विसर्जित किया जाएगा। हरिद्वार के बाद इन अस्थियों को बनारस और देश की अन्य पावन नदियों में भी प्रवाहित करने की योजना है। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि यह विसर्जन अत्यंत गरिमामय और धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने यह भी साझा किया कि पहले अजित पवार के पुत्र पार्थ पवार को आना था, किंतु किन्हीं अपरिहार्य कारणों से धीरज शर्मा ने इस उत्तरदायित्व को निभाया।

‘लाडली बहन योजना’ का नाम AJIT PAWAR के  नाम पर 

हरिद्वार में मीडिया से बातचीत के दौरान धीरज शर्मा ने महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडली बहन योजना’ का नाम AJIT PAWAR के नाम पर रखे जाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अजित दादा ने महाराष्ट्र के जनकल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं और वे राज्य की महिलाओं के चहेते नेता थे, इसलिए जनता की यह भावना जायज है कि इस योजना को उनके नाम से जोड़ा जाए। गौरतलब है कि एनसीपी नेताओं ने हाल ही में मांग की है कि इस योजना का नाम ‘अजितदादांची लाडकी बहिण योजना’ किया जाए।

AJIT PAWAR
AJIT PAWAR

प्लेन हादसे के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर धीरज शर्मा ने कहा कि वे इस हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग का सम्मान करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज पूरा देश और महाराष्ट्र की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर वह दुखद हादसा कैसे हुआ। सरकार ने पहले ही इस हादसे की गहन जांच के आदेश दिए हैं। अजित पवार का जाना न केवल महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा कर गया है, बल्कि उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों की विरासत को आगे ले जाना अब उनके समर्थकों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

ये भी पढ़िए-

UTTARAINI KAUTHIG DEHRADUN
UTTARAINI KAUTHIG DEHRADUN

देहरादून में 4 दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का हुआ शुभारंभ, ‘सेवा संकल्प’ फाउंडेशन कर रहा है आयोजन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular