/ Feb 03, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

खटीमा में 125 एकड़ भूमि पर प्रशासन की कार्रवाई को MLA भुवन कापड़ी ने बताया गलत, उठाई CBI जांच की मांग

KHATIMA MLA BHUWAN KAPRI: ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा अंतर्गत दमगड़ा क्षेत्र में 125 एकड़ भूमि पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। स्थानीय कांग्रेस विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद कापड़ी ने इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे असंवैधानिक और अव्यवस्थित करार दिया है। विधायक कापड़ी का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या कानूनी प्रक्रिया का पालन किए भारी पुलिस बल के साथ खेतों में खड़े फसलों को ट्रैक्टरों से जुतवा दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

KHATIMA MLA BHUWAN KAPRI ने उठाई CBI जांच की मांग

KHATIMA MLA BHUWAN KAPRI ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई (CBI) जांच कराने और दोषी अधिकारियों के वेतन से किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर जिन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल खेतों को जोतने के लिए किया गया, उनमें से किसी पर भी नंबर प्लेट नहीं थी, जो नियम विरुद्ध है। कापड़ी के अनुसार, यदि भूमि के संबंध में न्यायालय या एसडीएम (SDM) का कोई आदेश था, तो उसे पहले सार्वजनिक किया जाना चाहिए था और संबंधित पक्षों को विधिवत नोटिस दिया जाना जरूरी था।

KHATIMA MLA BHUWAN KAPRI
KHATIMA MLA BHUWAN KAPRI

मुख्यमंत्री आवास के पास कार्रवाई 

KHATIMA MLA BHUWAN KAPRI ने कहा कि कब्जा लेने की स्थिति में धारा 145 के तहत नोटिस जारी करने की अनिवार्य प्रक्रिया को भी प्रशासन ने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। विधायक ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यह विवादित कार्रवाई मुख्यमंत्री के निजी आवास से मात्र 500 मीटर की दूरी पर की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है ताकि किसानों को न्याय मिल सके। भुवन चंद कापड़ी ने स्पष्ट किया है कि वे इस मामले को चुपचाप नहीं रहने देंगे। विधायक ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान वे सदन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।

ये भी पढिए-

DEHRADUN HRTC BUS ACCIDENT
DEHRADUN HRTC BUS ACCIDENT

देहरादून में क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिरी, 30 से अधिक यात्री थे सवार

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.