HomeLatest Newsटी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये खिलाड़ी...

टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये खिलाड़ी बचाने उतरेंगे खिताब

T20 WORLD CUP 2026: BCCI ने साल 2026 में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस महाकुंभ के लिए चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम पर मुहर लगा दी है। टीम की कमान ‘मिस्टर 360’ सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि टूर्नामेंट 7 फरवरी 2026 से शुरू होकर 8 मार्च 2026 तक चलेगा। भारत और श्रीलंका इस मेगा इवेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे। कुल मिलाकर, यह टूर्नामेंट 29 दिनों तक चलेगा जिसमें कुल 55 मैच खेले जाएंगे।

T20 WORLD CUP 2026
T20 WORLD CUP 2026

T20 WORLD CUP 2026 के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन
T20 WORLD CUP 2026
T20 WORLD CUP 2026

भारतीय टीम का अभियान

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका (USA) के खिलाफ मुकाबले से करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी 2026 को मैच होगा। मैच श्रीलंका की राजधानी आयोजित होगा।  भारतीय टीम के अन्य ग्रुप मैचों की बात करें तो भारत  7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका से भिड़ने के बाद, टीम इंडिया 12 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया का सामना करेगी। इसके बाद 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से टक्कर होगी और अंत में 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा।

T20 WORLD CUP 2026
T20 WORLD CUP 2026

टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही

इस बार टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें 5-5 टीमों के चार ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया शामिल हैं।  ग्रुप बी में मेजबान श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान को जगह मिली है। ग्रुप सी को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ भी कहा जा सकता है क्योंकि इसमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली जैसी टीमें हैं। वहीं, ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को रखा गया है।

T20 WORLD CUP 2026
T20 WORLD CUP 2026

टूर्नामेंट के मैच भारत के पांच शहरों मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में खेले जाएंगे, जबकि श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी को मेजबानी मिली है। सेमीफाइनल मैच मुंबई और कोलकाता में निर्धारित किए गए हैं, लेकिन इसमें एक शर्त भी जोड़ी गई है। यदि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो उसका मैच कोलकाता या कोलंबो में शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं, खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो यह मैच कोलंबो में होगा।

T20 WORLD CUP 2026
T20 WORLD CUP 2026

T20 WORLD CUP 2026 के फॉर्मेट के अनुसार चारों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें ‘सुपर-8’ चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर-8 राउंड के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। 2024 में टी20 विश्व कप जीतने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इस संस्करण का ‘ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया गया है। वहीं इस टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी को एक साथ तीन मैचों के साथ होगा। पहला मैच कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच सुबह खेला जाएगा। उसी दिन दोपहर में कोलकाता में वेस्टइंडीज का सामना बांग्लादेश से होगा और शाम को मुंबई में भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

ये भी पढ़िए-

LATEST ICC RANKINGS
LATEST ICC RANKINGS

आईसीसी ने ताजा रैंकिंग्स जारी की, रो-को का जलवा, भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों की स्थिति मजबूत

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular