/ Jan 12, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
UTTARAKHAND SILVER JUBILEE: उत्तराखंड विधानसभा में राज्य की रजत जयंती के अवसर पर आज से दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो गया है। इस ऐतिहासिक सत्र का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगा, जो राज्य के 25 वर्षों की यात्रा, विकास और उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगी। सत्र 3 और 4 नवंबर तक चलेगा, जिसमें राज्य के गठन, विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा स्पीकर रितु खंडूरी भूषण ने बताया कि राष्ट्रपति का संबोधन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। राष्ट्रपति की यह यात्रा राज्य के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि वे 2 से 4 नवंबर तक उत्तराखंड में तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

उत्तराखंड के गठन की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती उत्सव 1 नवंबर से 9 नवंबर तक मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न जिलों में सांस्कृतिक, शैक्षिक और विकासात्मक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यह उत्सव जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है, जो “विकसित उत्तराखंड” के लक्ष्य की दिशा में एक सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन में राज्य की 25 साल की उपलब्धियां, चुनौतियां और भविष्य की दिशा प्रमुख विषय रहेंगे। विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और देहरादून में यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं।
ये भी पढ़िए-

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.