HomeLatest Newsमुनस्यारी में सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी, जनता से की...

मुनस्यारी में सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी, जनता से की बातचीत

CM DHAMI MUNSIYARI: मुनस्यारी के सीमांत इलाके में बुधवार सुबह एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए सड़क किनारे चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। सुबह की सैर के दौरान वे रोडवेज बस स्टेशन स्थित मशहूर हीरा टी स्टॉल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुराने सहपाठियों से मुलाकात की और गुड़ की चाय का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने इस चाय की खुलकर तारीफ की और कहा कि इसका स्वाद उन्हें बचपन की यादों में ले गया। बता दें कि सीएम आज पिथौरागढ़ में सहकारिता मेले का उद्घाटन करेंगे।(CM DHAMI MUNSIYARI)

CM DHAMI MUNSIYARI: जनता से की बातचीत

इस दौरान उन्होंने सीमांत क्षेत्र में तैनात देश के प्रहरियों और स्थानीय लोगों के साथ भी समय बिताया। चाय पीते हुए उन्होंने लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार ऐसी योजनाओं पर काम कर रही है जो सीमांत इलाकों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता से चल रही विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक भी लिया ताकि ज़मीनी स्तर पर उनकी प्रभावशीलता को और बेहतर बनाया जा सके।(CM DHAMI MUNSIYARI)

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND TRANSPORT STRIKE
UTTARAKHAND TRANSPORT STRIKE

गढ़वाल मंडल में आज परिवहन महासंघ का चक्का जाम, देहरादून से पहाड़ तक थमे गाड़ियों के पहिए

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular