HomeLatest Newsदेहरादून परेड ग्राउंड में भव्य रावण दहन का आयोजन, सीएम धामी होंगे...

देहरादून परेड ग्राउंड में भव्य रावण दहन का आयोजन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि, ट्रैफिक प्लान जारी

DEHRADUN DUSSEHRA 2025: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज विजयादशमी के पावन पर्व पर ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में रावण दहन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बन्नू बिरादरी की ओर से हर वर्ष की तरह बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें इस बार 121 फीट ऊंचे रावण, 70 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 60 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। इन विशाल पुतलों को आगरा की विशेषज्ञ टीम ने तैयार किया है, जिनमें बारिश से प्रभावित न होने वाली विशेष सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

DEHRADUN DUSSEHRA 2025
DEHRADUN DUSSEHRA 2025

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरा के अनुसार लंका दहन से होगी, जिसके बाद रिमोट कंट्रोल के जरिए रावण का दहन किया जाएगा। आयोजन का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में शाम 6:06 से 7:19 बजे तक रहेगा। इसी समय सूर्यास्त के बाद दहन की विधि संपन्न होगी। पंचक और भद्रा का दोष न होने के कारण पूरे दिन को शुभ माना जा रहा है। दशहरा महोत्सव में इस बार भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। वे परंपरा के अनुसार रावण दहन के दौरान पुतले को प्रज्वलित करेंगे। यह आयोजन हर साल सीएम की मौजूदगी से और भी विशेष बन जाता है, जिससे सांस्कृतिक धरोहर को मजबूती मिलती है।

CM DHAMI
CM DHAMI

DEHRADUN DUSSEHRA 2025: ट्रैफिक प्लान जारी

भारी भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है।(DEHRADUN DUSSEHRA 2025)

  • परेड ग्राउंड के चारों ओर आज दोपहर 12 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक जीरो जोन घोषित रहेगा। इस दौरान किसी भी वाहन, ठेले या रेहड़ी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • शोभायात्रा दोपहर 2 बजे श्री कालिका मंदिर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी।
  • इस दौरान राजपुर रोड, पल्टन बाजार, मोती बाजार और एस्लेहाल जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा।
  • सिटी बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है और कैण्ट-राजपुर रोड की बसें ओरिएंट चौक से संचालित होंगी।
  • साथ ही, जटवाड़ा पुल चौक से गंगनहर पटरी पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

ये भी पढ़िए-

DA HIKE 2025
DA HIKE 2025

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दीवाली से पहले बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments