HomeLatest Newsविश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक में त्रिनिदाद एंड टोबैगो को...

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक में त्रिनिदाद एंड टोबैगो को स्वर्ण, डिफेंडिंग चैंपियन नीरज चोपड़ा रहे आठवें स्थान पर

NEERAJ CHOPRA: टोक्यो में जारी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पांचवें दिन पुरुष भाला फेंक फाइनल में त्रिनिदाद एंड टोबैगो के दिग्गज एथलीट केशॉर्न वालकॉट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 32 वर्षीय वालकॉट ने 88.16 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर न केवल अपनी बढ़त बनाए रखी, बल्कि ओलंपिक स्वर्ण के बाद पहली बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब भी जीत लिया। फाइनल में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक हासिल किया।

NEERAJ CHOPRA
NEERAJ CHOPRA

डिफेंडिंग चैंपियन NEERAJ CHOPRA रहे आठवें स्थान पर

भारतीय एथलीट सचिन यादव ने इस प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनल में 86.27 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर चौथा स्थान प्राप्त किया। क्वालीफिकेशन राउंड में 83.72 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने वाले यादव पदक से थोड़े अंतर से चूक गए। यह उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व चैंपियनशिप प्रदर्शन माना जा रहा है। दूसरी ओर, भारत के दिग्गज और मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा के लिए यह फाइनल निराशाजनक रहा। उन्होंने फाइनल में 84.03 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और आठवें स्थान पर रहे। पांचवें दौर के बाद वे बाहर हो गए और अपना खिताब बचाने में असफल रहे।

NEERAJ CHOPRA
NEERAJ CHOPRA

यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप जापान के नेशनल स्टेडियम में 13 से 21 सितंबर तक आयोजित हो रही है। इस बार कुल 2000 से अधिक एथलीट 49 इवेंट्स में भाग ले रहे हैं। भारत की ओर से 19 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि यह वही टोक्यो स्टेडियम है जहां नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन इस बार वे अपनी चमक दोहरा नहीं पाए।

APOLLO TYRES INDIA
APOLLO TYRES INDIA
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular