HomeLatest Newsदेशभर में मनाया जा रहा है आजादी का जश्न, पीएम ने लाल...

देशभर में मनाया जा रहा है आजादी का जश्न, पीएम ने लाल किले से दी देशवासियों को शुभकामनाएं

INDEPENDENCE DAY 2025: भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और गर्व के साथ मना रहा है। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। इस साल का थीम ‘नया भारत’ रखा गया, जो आत्मनिर्भरता, प्रगति और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाता है। सुबह 7:30 बजे पीएम मोदी लाल किले पहुंचे, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया।

INDEPENDENCE DAY 2025
INDEPENDENCE DAY 2025

INDEPENDENCE DAY 2025

दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने उन्हें सलामी मंच तक पहुंचाया। इसके बाद थल सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के 96 जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सुबह 7:35 बजे प्रधानमंत्री ने तिरंगा फहराया। इसके साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) द्वारा स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई, जिसकी कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के हाथ में थी। पहली बार भारतीय वायुसेना के 11 ‘अग्निवीर वायु’ संगीतकारों ने एयरफोर्स बैंड के साथ राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। दो Mi-17 हेलिकॉप्टरों ने आसमान से फूलों की वर्षा की, जिनमें एक ने राष्ट्रीय ध्वज और दूसरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा प्रदर्शित किया।

INDEPENDENCE DAY 2025
INDEPENDENCE DAY 2025

पीएम मोदी का संबोधन: आत्मनिर्भरता विकसित भारत की नींव

सुबह 7:45 बजे प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता विकसित भारत की नींव है। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को जीवन का मंत्र बनाने की अपील की और कहा कि स्वदेशी वस्तुएं मजबूरी में नहीं, बल्कि मजबूती के लिए अपनानी चाहिए। धानमंत्री ने इस साल के समारोह में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम और मानवता की लड़ाई में मील का पत्थर बताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने संबोधन में इस ऑपरेशन को ऐतिहासिक करार दिया।

INDEPENDENCE DAY 2025
INDEPENDENCE DAY 2025

जीएसटी सुधार की घोषणा

नक्सलवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि पहले 125 जिले नक्सल प्रभावित थे, जो अब घटकर सिर्फ 20 रह गए हैं। बस्तर जैसे क्षेत्र अब विकास के ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बन रहे हैं। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये की सहायता मिलेगी। इससे 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। जीएसटी सुधार की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि टैक्स दरों की समीक्षा और आम लोगों के लिए कर में कटौती की जाएगी। पीएम ने आश्वासन दिया कि इस दिवाली देशवासियों को “डबल तोहफा” मिलेगा।

INDEPENDENCE DAY 2025
INDEPENDENCE DAY 2025

देशभर में मनाया जा रहा है आजादी का जश्न

देशभर में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। अमृतसर के बाघा बॉर्डर, हैदराबाद के चारमीनार और दिल्ली के कर्तव्य पथ तिरंगों से सजे नजर आए। सीमा सुरक्षा बल ने बाघा बॉर्डर पर झंडा-उत्थान समारोह आयोजित किया।देशभर के स्कूलों, कॉलेजों और सामुदायिक संगठनों ने झंडा फहराने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, और देशभक्ति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कई शहरों में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसमें युवा और बच्चे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर #IndependenceDay2025 और #BharatKaAmritMahotsav ट्रेंड करते रहे, जहां लोगों ने तिरंगे के साथ तस्वीरें और देशभक्ति संदेश साझा किए।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular