HomeLatest Newsधराली में राहत कार्य जारी, SDRF, NDRF की टीमें कर रही लापता...

धराली में राहत कार्य जारी, SDRF, NDRF की टीमें कर रही लापता लोगों की तलाश

DHARALI AAPDA: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को दोपहर बाद बादल फटने की घटना ने भयावह तबाही मचाई। खीर गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से पूरा इलाका दहल उठा। बाजार, होटल, होम स्टे और घरों को भारी नुकसान हुआ है। गंगोत्री और हर्षिल को जोड़ने वाला मार्ग बुरी तरह टूट गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से 70 लोग लापता हैं, जिनमें सेना के 10 जवान और एक जेसीओ भी शामिल हैं।

DHARALI AAPDA
DHARALI AAPDA

DHARALI AAPDA: राहत और बचाव कार्यों में मौसम के कारण दिक्कतें आ रही

इस प्राकृतिक आपदा में धराली गांव का मुख्य बाजार पूरी तरह मलबे में दब चुका है। लगभग 20 से 30 होटल, मकान और होम स्टे बह चुके हैं। इनमें प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कल्प मंदिर भी शामिल है। गंगोत्री-हर्षिल मार्ग का लगभग 150 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। सेना का एक कैंप भी इस आपदा की चपेट में आ गया, जहां से 10 जवान और एक जेसीओ लापता हैं। एक सैन्य अधिकारी घायल बताया जा रहा है। भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस की टीमें राहत कार्यों में युद्धस्तर पर लगी हुई हैं।

DHARALI AAPDA
DHARALI AAPDA

अब तक 130 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से 60 लोगों को कोपांग आईटीबीपी कैंप में और 50 लोगों को गंगोत्री में पहुंचाया गया है। राहत कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना के चिनूक एमआई-17 वी5, चीता और एएलएच हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ एयरबेस पर तैयार रखे गए हैं। मौसम साफ होते ही ये राहत सामग्री लेकर रवाना होंगे। 40वीं बटालियन पीएसी और आईआरबी-II देहरादून की 140 सदस्यीय आपदा राहत टीमें क्षेत्र में भेजी गई हैं। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी से 160 पुलिसकर्मी और उपकरण भी मौके पर भेजे गए हैं।

DHARALI AAPDA
DHARALI AAPDA

उत्तरकाशी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: 01374-222126, 01374-222722, और 9456556431। इस आपदा के बीच सबसे बड़ी चुनौती खराब मौसम और लगातार बारिश बनी हुई है। हरिद्वार और नैनीताल सहित कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। भटवाड़ी क्षेत्र में मलबा जमा होने और सड़कों के टूटने से रास्ते बंद हैं, जिससे राहत टीमें फंसी रहीं। गंगोत्री हाईवे पर नेताला के पास भारी मलबा जमा होने के कारण प्रशासनिक टीमें करीब 6 घंटे तक वहीं अटकी रहीं। बीआरओ की मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं।

DHARALI AAPDA
DHARALI AAPDA

पीएम ने भी लिया अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर चिंता जताई और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सीएम धामी से बात कर संवेदना व्यक्त की और सहयोग का आश्वासन दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही 4 अगस्त को उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और चमोली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। 6 अगस्त को भी भारी बारिश का अनुमान है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल और आंगनवाड़ियाँ बंद कर दी हैं और लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है।

ये भी पढ़िये-

DHARALI LANDSLIDE RESCUE OPERATION
DHARALI LANDSLIDE RESCUE OPERATION

धराली में राहत एवं बचाव कार्य जारी, सेना, NDRF और SDRF चला रहे हैं संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular