HomeLatest Newsयहाँ छात्रों को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया...

यहाँ छात्रों को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

CM Dhami in Khatima: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत ₹26.23 करोड़ की लागत से निर्मित केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना खासतौर से सेना, अर्द्धसैनिक बलों और सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

CM Dhami in Khatima
CM Dhami in Khatima

CM Dhami in Khatima: शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 में शुरू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर में शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड इस नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य सरकार ने 5600 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में बालवाटिका कक्षाएं शुरू कर एक ऐतिहासिक शैक्षणिक पहल की है, जिससे बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही वैज्ञानिक सोच और शोध की प्रवृत्ति विकसित हो रही है।

CM Dhami in Khatima
CM Dhami in Khatima

राज्य सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि उत्तराखंड ने एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट में सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2024-25 में राज्य में बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बीते वर्षों में 23,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दंगारोधी और धर्मांतरण विरोधी कानून को सख्ती से लागू किया गया है। 6,500 एकड़ से अधिक अतिक्रमित सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है। 200 से अधिक अवैध मदरसों को सील और 500 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया है।

CM Dhami in Khatima
CM Dhami in Khatima

ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत सनातन धर्म के विरुद्ध षड्यंत्र रचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा राज्य में समान नागरिक संहिता कानून भी प्रभावी रूप से लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से भ्रष्टाचार रूपी दीमक को खत्म करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढिए-

LOKSABHA OPERATION SINDOOR
LOKSABHA OPERATION SINDOOR

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा शुरू, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular