DEVPRAYAG LANDSLIDE: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग में सोमवार सुबह एक भीषण भूस्खलन की घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। बाह बाजार क्षेत्र में हुए इस भूस्खलन में पहाड़ी से भारी-भरकम बोल्डर और मलबा टूटकर नीचे गिरा, जिससे कई मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

DEVPRAYAG LANDSLIDE के बाद राहत कार्य जारी
भूस्खलन के तुरंत बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। देवप्रयाग थाने के पास का क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां चट्टानों ने घरों को सीधा निशाना बनाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है जिसमें पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभरा कर गिरते हुए दिखाई दे रहा है, जो बेहद भयावह दृश्य है। भूस्खलन के पीछे मुख्य वजह पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश मानी जा रही है।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर ताजा अपडेट, चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया जारी
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

