HomeLatest Newsकाँवड़ यात्रा से पहले सीएम धामी ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक,...

काँवड़ यात्रा से पहले सीएम धामी ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और सुविधा दोनों पर विशेष जोर

KANWAR YATRA 2025: उत्तराखंड में 11 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार, प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकरनगर नियंत्रण कक्ष (सी.सी.आर.), हरिद्वार में सीएम धामी ने एक अहम समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करें और आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिवभक्तों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुखद यात्रा अनुभव मिल सके।

KANWAR YATRA 2025
KANWAR YATRA 2025

KANWAR YATRA 2025: यात्रा के दौरान ढाबों और होटलों में फूड लाइसेंस और रेट लिस्ट अनिवार्य

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा की ही तरह कांवड़ यात्रा को भी दिव्य और भव्य रूप देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यात्रा के दौरान हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और आसपास के 30 किलोमीटर के दायरे में हर 1 से 2 किलोमीटर पर मोबाइल टॉयलेट, पेयजल और कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष गाड़ियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही हर 5 किलोमीटर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। ढाबों और होटलों में फूड लाइसेंस और रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाएंगी और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की सख्ती से निगरानी की जाएगी।

KANWAR YATRA 2025
KANWAR YATRA 2025

समीक्षा बैठक में यह भी तय किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुचिता और यात्रा नियमों का पूरी तरह से पालन हो। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग किया जाएगा ताकि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर तरीके से की जा सके। टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी जैसे क्षेत्रों में जहां भूस्खलन की आशंका रहती है, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढिए-

KANWAD YATRA 2025
KANWAD YATRA 2025

काँवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर नाम और लाइसेन्स अनिवार्य, नहीं तो होगी ये कार्यवाई

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular