HomeLatest Newsग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, टी20 वर्ल्ड कप 2026...

ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर है फोकस

GLENN MAXWELL: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 13 साल लंबे करियर के बाद यह बड़ा फैसला लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और खुद मैक्सवेल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अब वे वनडे क्रिकेट नहीं खेलेंगे और पूरी तरह से टी20 प्रारूप पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मैक्सवेल ने कहा कि अब मुझे लगता है कि समय आ गया है कि नए खिलाड़ियों को मौका मिले। मैं अपनी जगह को पकड़े रहने के लिए नहीं खेलना चाहता। अब मेरा पूरा ध्यान 2026 टी20 विश्व कप, बिग बैश लीग और अन्य वैश्विक टी20 प्रतियोगिताओं पर रहेगा।

GLENN MAXWELL
GLENN MAXWELL

उनका यह फैसला उस समय सामने आया है जब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मैच केवल 10 दिन दूर है और ऑस्ट्रेलियाई टीम इसकी तैयारियों में जुटी है। हालांकि मैक्सवेल टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और न ही चयनकर्ताओं की ओर से उन्हें टेस्ट में शामिल करने पर विचार किया गया है। मैक्सवेल का आखिरी वनडे मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से हुआ था। इस मुकाबले में वह अक्षर पटेल की गेंद पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे और ऑस्ट्रेलिया यह मैच हार गया था। इस तरह उनका वनडे करियर एक शांत अंत के साथ समाप्त हुआ।

GLENN MAXWELL
GLENN MAXWELL

GLENN MAXWELL का वनडे करियर

ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे करियर की शुरुआत 25 अगस्त 2012 को अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में की थी, जहां उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने कुल 149 वनडे मैच खेले और 33.81 की औसत से 3,990 रन बनाए। उनके नाम 4 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 201 रन रहा, जो उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। यह पारी वनडे इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक मानी जाती है। गेंदबाजी में भी मैक्सवेल ने अपनी उपयोगिता साबित की। उन्होंने 5.46 की इकोनॉमी से 77 विकेट लिए, जिनमें चार बार एक पारी में चार विकेट लेने का कारनामा शामिल है।

GLENN MAXWELL
GLENN MAXWELL

वह एक शानदार फील्डर भी रहे हैं और उनके नाम वनडे में कुल 91 कैच दर्ज हैं। मैक्सवेल 2015 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा रहे हैं। इन दोनों टूर्नामेंट्स में उनका योगदान अहम रहा और उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी दोहरी शतकीय पारी को क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे आईपीएल 2025 में वह पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन चोट के चलते उन्हें टूर्नामेंट के बीच में ही बाहर होना पड़ा।

ये भी पढिए-

IPL 2025
IPL 2025

RCB और PBKS के बीच IPL का खिताबी मुकाबला कल, लीग को मिलेगा नया चैंपियन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular