INDIAN TEST SQUAD 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है और शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। उनके साथ ऋषभ पंत को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। यह घोषणा बीसीसीआई की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। यह दौरा 20 जून 2025 से शुरू होगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी।

INDIAN TEST SQUAD 2025
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास और VIRAT KOHLI के टेस्ट प्रारूप से हटने के बाद, शुभमन गिल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित 18 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम में शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत ( विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव शामिल हैं।

भारत का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा और इसमें पांच टेस्ट मैच शामिल होंगे। पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर 20 से 24 जून के बीच होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 2 से 6 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में, तीसरा 10 से 14 जुलाई को लॉर्ड्स में, चौथा 23 से 27 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा। इंग्लैंड में भारत का रिकॉर्ड अब तक ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। 1932 से 2022 तक खेले गए 67 टेस्ट मैचों में भारत ने केवल 9 जीते, 36 हारे और 22 ड्रॉ रहे।

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम अध्याय का हुआ अंत
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

