HomeLatest Newsउत्तराखंड में मौसम का बिगड़ा मिजाज, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि...

उत्तराखंड में मौसम का बिगड़ा मिजाज, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER ALERT: उत्तराखंड में इस समय मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश हो रही है और कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, अगले कुछ दिन राज्यभर में भारी बारिश, तेज हवाएं और बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर 7 और 8 मई को उत्तरकाशी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी से अत्यंत भारी वर्षा, ओलावृष्टि और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

UTTARAKHAND WEATHER
UTTARAKHAND WEATHER

UTTARAKHAND WEATHER ALERT: इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 5 जिलों में अधिकांश जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है। इनमें गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले शामिल हैं, जो चारधाम यात्रा मार्ग के अहम पड़ाव हैं। वहीं, कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 6 अन्य जिलों में कई जगह बारिश हो सकती है और 2 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। चारधाम यात्रा केयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित यात्रा के लिए हर दिन मौसम का अपडेट जरूर लेते रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़िए-

KEDARNATH YATRA
KEDARNATH YATRA

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की बीमारी से हड़कंप, 24 घंटे की रोक

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular