HomeLatest Newsजम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाना मिला,...

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाना मिला, 5 IED बरामद

JAMMU KASHMIR IED RECOVERY: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुंछ के सुरनकोट सेक्टर के मारहोट गांव में सोमवार को एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। इस ठिकाने से पांच आईईडी, एक वायरलेस सेट और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। पुंछ पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह जगह आतंकियों की छिपने और साजिश रचने की जगह थी। बरामद आईईडी से बड़ा हमला किया जा सकता था लेकिन समय रहते इसे नाकाम कर दिया गया।

JAMMU KASHMIR IED RECOVERY
JAMMU KASHMIR IED RECOVERY

JAMMU KASHMIR IED RECOVERY: सीजफायर का उल्लंघन लगातार जारी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन लगातार जारी है। सेना ने जानकारी दी है कि 4 से 5 मई 2025 की रात को पाकिस्तान की सेना ने लगातार 11वीं रात बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इस हमले का तुरंत और मुंहतोड़ जवाब दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से यह गोलीबारी भारत के हाल ही में लिए गए कूटनीतिक फैसलों जैसे कि सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद और तेज हो गई है।

JAMMU KASHMIR IED RECOVERY
JAMMU KASHMIR IED RECOVERY

श्रीनगर की सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट बलवाल जेल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है क्योंकि इन जेलों में कई ऐसे आतंकी बंद हैं जो पहले हमलों में मदद कर चुके हैं।  इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने कोट बलवाल जेल में बंद दो लश्कर-ए-तैयबा के ओवर ग्राउंड वर्कर्स निसार अहमद और मुश्ताक हुसैन से पूछताछ की है। इन दोनों पर पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों की मदद करने का शक है। इससे पहले ये दोनों 2023 में डांगरी आतंकी हमले में भी गिरफ्तार किए गए थे। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि पहलगाम हमले में भी इन दोनों ने आतंकियों को मदद पहुंचाई थी।

ये भी पढिए-

INDIA FRANCE RAFALE DEAL
INDIA FRANCE RAFALE DEAL

भारत की नौसेना को मिलेगी नई ताकत, भारत और फ्रांस के बीच राफेल मरीन फाइटर जेट डील पर हुए साइन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular