HomeEducationहो जाइए तैयार! 19 अप्रैल को आने वाला है उत्तराखंड बोर्ड का...

हो जाइए तैयार! 19 अप्रैल को आने वाला है उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

UTTARAKHAND BOARD RESULT 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।  बता दें कि इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में कुल 2.23 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इसमें 10वीं के 1,13,690 और 12वीं के 1,09,713 छात्र शामिल हुए थे।

UTTARAKHAND BOARD RESULT 2025
UTTARAKHAND BOARD RESULT 2025

UTTARAKHAND BOARD RESULT 2025 ऐसे करें चेक

रिजल्ट देखने के लिए छात्र UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर दिए गए “10th Examination Results 2025” या “12th Examination Results 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर और यदि आवश्यक हो तो जन्म तिथि दर्ज करें। फिर “Submit” बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे प्रिंट करके या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।

UTTARAKHAND BOARD RESULT 2025
UTTARAKHAND BOARD RESULT 2025

SMS और डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट

अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण रिजल्ट देखने में परेशानी हो तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 10वीं के छात्र अपने मोबाइल से मैसेज बॉक्स में UK10 स्पेस रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजें। वहीं 12वीं के छात्र UK12 स्पेस रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उनका परिणाम भेज दिया जाएगा। छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें डिजिलॉकर पर अपने आधार नंबर और रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा। वहां से वे अपने मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

UTTARAKHAND BOARD RESULT 2025
UTTARAKHAND BOARD RESULT 2025

रिजल्ट पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता, तो वह पूरक परीक्षा में शामिल हो सकता है। बोर्ड जल्द ही पूरक परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा। जो छात्र टॉप करेंगे, उन्हें शैक्षिक भ्रमण के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा। वहीं जिन छात्रों के एक या दो विषयों में कम अंक आए हैं, उन्हें इसी साल अंक सुधार परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

ये भी पढिए-

CS ANAND BARDHAN
CS ANAND BARDHAN

सीएस आनन्द बर्द्धन ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular