HomeLatest Newsसुनीता विलियम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किए अंतरिक्ष अनुभव, भारत को...

सुनीता विलियम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किए अंतरिक्ष अनुभव, भारत को बताया ‘अद्भुत’

SUNITA WILLIAMS: भारतीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के लंबे अंतरिक्ष मिशन के बाद पृथ्वी पर लौट आईं। 31 मार्च 2025 को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने अंतरिक्ष अनुभव साझा किए और भारत को लेकर एक खास टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “भारत अद्भुत है,” और अंतरिक्ष से दिखने वाले भारत के नज़ारे को बेहद खास बताया। नासा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से हिमालय की चोटियां और मुंबई की जगमगाहट देखने लायक थी। उनके अनुसार, भारत “रोशनी का एक अविश्वसनीय नेटवर्क” जैसा दिखता है, जो उनकी नजरों में बेहद खूबसूरत था।

SUNITA WILLIAMS
SUNITA WILLIAMS

SUNITA WILLIAMS 9 महीने बाद धरती पर लौटी

सुनीता विलियम्स नासा के क्रू-9 मिशन का हिस्सा थीं, जिसमें उनके साथ बुच विल्मोर और अन्य अंतरिक्ष यात्री भी शामिल थे। यह मिशन 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से शुरू हुआ था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण उनकी वापसी में देरी हुई। अंततः 18 मार्च 2025 को फ्लोरिडा तट के पास क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए उनकी सुरक्षित वापसी हुई। इस मिशन के दौरान उन्होंने 121 मिलियन मील की यात्रा की और 900 घंटे से अधिक वैज्ञानिक अनुसंधान किया। पृथ्वी पर लौटने के बाद अब सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर 45 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम से गुजर रहे हैं, ताकि वे फिर से पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल ढल सकें।

ये भी पढिए-

Sunita Williams
Sunita Williams

सुनीता विलियम्स की 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर वापसी,फ्लोरिडा में समुद्र तट पर लैंडिंग

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular