LATEST STOCK MARKET: घरेलू शेयर बाजार ने लगातार छठे दिन मजबूती दिखाई और हफ्ते के पहले कारोबारी दिन तेजी के साथ बंद हुआ। सोमवार, 24 मार्च को सेंसेक्स ने 1,078.87 अंकों (1.40%) की उछाल दर्ज की और 77,984.38 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 307.95 अंक (1.32%) बढ़कर 23,658.35 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान कई प्रमुख शेयरों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कोटक महिंद्रा बैंक 4.63%, एनटीपीसी 4.51%, और एसबीआई 3.75% की बढ़त के साथ सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

LATEST STOCK MARKET: सेक्टोरल इंडेक्स में भी उत्साहजनक रुझान
इसके अलावा टेक महिंद्रा में 3.54% और पावर ग्रिड में 3.27% की तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर हरे निशान में बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स में भी उत्साहजनक रुझान दिखा। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.18%, प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.42%, और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 1.89% की बढ़त के साथ चमके। इसके साथ ही रियल्टी सेक्टर में 1.53% और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1.46% की तेजी देखी गई। बाजार की यह लगातार मजबूती निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है।

रोशनी नादर मल्होत्रा बनी भारत की सबसे अमीर महिला, HCL ग्रुप में 47% हिस्सेदारी मिली
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
WhatsApp Group
Join Now

