HomeLatest Newsइजराइल गाजा तनाव में नया मोड़, सीजफायर के बाद अब तक का...

इजराइल गाजा तनाव में नया मोड़, सीजफायर के बाद अब तक का सबसे बड़ा हमला

GAZA में इस्राइली हवाई हमलों में अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक घायल हो गए हैं। फलस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि यह हमला जनवरी में युद्धविराम लागू होने के बाद अब तक का सबसे भीषण हमला है। इजराइल ने इस सैन्य कार्रवाई को हमास पर दबाव बनाने का कदम बताया है, जबकि हमास ने इसे युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करार दिया है। इजराइल ने दावा किया कि उसके हमले हमास के ठिकानों पर केंद्रित थे, लेकिन गाजा में नागरिकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। कई रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और शरणार्थी शिविरों को भी निशाना बनाया गया।

GAZA
GAZA

हमास ने युद्धविराम उल्लंघन का लगाया आरोप

हमास ने इजराइल पर युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि इन हमलों से उनके कब्जे में मौजूद इस्राइली बंधकों की जान को खतरा हो सकता है। संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि नेतन्याहू और उनकी सरकार ने संघर्ष विराम की शर्तों को तोड़कर नया संकट खड़ा कर दिया है। इजराइल का कहना है कि हमास द्वारा बंधकों की रिहाई में देरी और लगातार हमले की आशंका के कारण उसने यह कार्रवाई की है। इस्राइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमास ने बंधकों को रिहा नहीं किया, तो गाजा में हालात और खराब हो सकते हैं।

GAZA
GAZA

GAZA  में भुखमरी की स्थिति, स्कूल बंद

इजराइल ने GAZA पर हमला करने से पहले वहां भोजन, दवाइयों और ईंधन की सप्लाई रोक दी थी, जिससे वहां भुखमरी के हालात बन गए हैं। इस्राइली हमलों के कारण गाजा में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और स्थानीय लोग विस्थापित होने को मजबूर हैं। गाजा पर हमलों के अलावा, इजराइल ने लेबनान और सीरिया में भी हवाई हमले किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। इजराइली सेना ने दावा किया कि उसने लेबनान में दो हिजबुल्ला आतंकियों को मार गिराया, जबकि सीरिया के दारा इलाके में रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।

ये भी पढिए-

SUNITA WILLIAMS
SUNITA WILLIAMS

सुनीता विलियम्स और उनके साथी एस्ट्रोनॉट्स की घर वापसी, 9 महीने बाद रखेंगी धरती पर पहला कदम

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular