HomeLatest Newsचमोली में थराली के पास गाँव में लगी आग, शॉर्ट सर्किट बताई...

चमोली में थराली के पास गाँव में लगी आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है वजह

THARALI FIRE: चमोली जिले के थराली तहसील के करूंड़पानी गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। हादसे में घर के अंदर सो रही 80 वर्षीय दादी हरमा देवी और 10 वर्षीय पोते अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सदस्य झुलस गए। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जब आग लगी तो घर के पांच सदस्य सो रहे थे।

THARALI FIRE
THARALI FIRE

THARALI FIRE: घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

आग इतनी तेजी से फैली कि दादी और पोते को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला, वहीं बाकी तीन सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर भागने में सफल रहे। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर भी कुछ नहीं कर पाए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  प्रशासन की टीम के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढिए-

GOVINDGHAT LANDSLIDE
GOVINDGHAT LANDSLIDE

चमोली में भारी भूस्खलन से हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल ध्वस्त, आवाजाही पूरी तरह ठप

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular