HomeLatest Newsपुलिसकर्मी और बीजेपी नेता के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, एक निलंबित,...

पुलिसकर्मी और बीजेपी नेता के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, एक निलंबित, दूसरा गिरफ्तार!

POLICE VS BJP LEADER CLASH: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एक पुलिसकर्मी और बीजेपी नेता के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां नशे में धुत एक पुलिसकर्मी और बीजेपी नेता के बीच कहासुनी के बाद थप्पड़बाजी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया और बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया।

POLICE VS BJP LEADER CLASH
POLICE VS BJP LEADER CLASH

POLICE VS BJP LEADER CLASH: घटना का वीडियो हुआ वाइरल

घटना 14 फरवरी की दोपहर की है, जब पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह अटरिया रोड पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे और शराब के नशे में थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया, जिससे विवाद बढ़ गया। पीड़ित व्यक्ति ने तुरंत बीजेपी के पूर्व पार्षद राधेश शर्मा को मामले की जानकारी दी। इसके बाद राधेश शर्मा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और हेड कांस्टेबल से बहस करने लगे।

यहाँ देखे वीडियो 

गवाहों के अनुसार, पहले दोनों में तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहले पुलिसकर्मी ने थप्पड़ जड़ा, जिसके जवाब में बीजेपी नेता ने भी उन पर हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और हंगामा बढ़ने लगा। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह को घटना के समय नशे में पाया गया, जिसके चलते उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बीजेपी नेता राधेश शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढिए-

JIOHOTSTAR
JIOHOTSTAR

जिओ हॉटस्टार हुआ लॉन्च, जानिए क्या है खास प्लान और सब्स्क्रिप्शन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular