HomeLatest Newsचीनी कंपनी का हैरान कर देने वाला बोनस! 15 मिनट में जितने...

चीनी कंपनी का हैरान कर देने वाला बोनस! 15 मिनट में जितने पैसे गिन पाएं, उतना लेने की छूट

VIRAL BONUS: चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसने सभी को चौंका दिया। हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी लिमिटेड ने एक बड़ी टेबल पर 40 मिलियन युआन (करीब 48 करोड़ रुपये) रख दिए और कर्मचारियों को 15 मिनट में जितने पैसे गिन पाएं, उतना लेने की छूट दे दी। यह घटना 25 जनवरी की है। कंपनी ने इस काम को व्यवस्थित तरीके से करने के लिए 30-30 कर्मचारियों की टीमें बनाईं। हर टीम को बारी-बारी से मौका दिया गया कि वे टेबल पर रखे पैसों को गिनें और अपना बोनस ले जाएं।

VIRAL BONUS: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस अनोखे बोनस वितरण का वीडियो चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘डोउयिन’ और ‘वीबो’ पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लंबी टेबल पर बड़ी मात्रा में पैसे रखे हैं और कर्मचारी उन्हें गिन रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं, जिनमें से ज्यादातर ने इस बोनस वितरण के अनोखे तरीके की सराहना की और कंपनी के बॉस को धन्यवाद कहा।(VIRAL BONUS)

ये भी पढिए-

ATTACK ON SAIF ALI KHAN

सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular