HomeLatest Newsवाशिंगटन डीसी में विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर, 60 से ज्यादा लोग...

वाशिंगटन डीसी में विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर, 60 से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

USA PLANE HELICOPTER COLLISION: वाशिंगटन डीसी में बुधवार रात एक भीषण विमान दुर्घटना हुई, जब अमेरिकन एयरलाइंस का एक यात्री विमान और अमेरिकी सेना का एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर टकरा गए। यह हादसा रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पासहुआ और दोनों विमान पोटोमैक नदी में गिर गए। दुर्घटना में अब तक 18 शवों की बरामदगी हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में 64 लोग सवार थे, जिनमें 60 यात्री और 4 क्रू सदस्य थे। यह विमान कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था। वहीं, अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक (H-60) था, जिसमें 3 सैन्य कर्मी सवार थे।

USA PLANE HELICOPTER COLLISION के बाद रेस्क्यू अभियान जारी 

घटना के बाद से पोटोमैक नदी में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से चल रहा है। अमेरिकी फायर डिपार्टमेंट और अन्य एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हैं, और नदी से लगातार शवों को निकाला जा रहा है। इस हादसे के बाद रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। विमानन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह टक्कर रात करीब 9 बजे हुई थी। इससे पहले हवाई यातायात नियंत्रण टावर से दुर्घटना की कई कॉल्स आईं।(USA PLANE HELICOPTER COLLISION)

USA PLANE HELICOPTER COLLISION
USA PLANE HELICOPTER COLLISION

डोनाल्ड ट्रंप ने दुर्घटना के लिए शोक व्यक्त किया

पोटोमैक नदी में गिरे दोनों विमानों का मलबा अब तक बरामद किया जा चुका है। नदी में बचाव कार्य के लिए गोताखोरों को तैनात किया गया है। नदी का तापमान बहुत ठंडा होने के कारण हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ गया है, और अधिकारी 20 से 30 मिनट के भीतर लोगों को पानी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दुर्घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की और शोक व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे राहत कार्यों को तेज़ी से और प्रभावी तरीके से करें। स्थानीय पुलिस, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और अमेरिकी सेना मिलकर इस मामले की गहरी जांच करेंगे।

ये भी पढिए-

DONALD TRUMP OATH CEREMONY

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद की ये घोषणाएं, अमेरिकी नीतियों में होगा बदलाव

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular