HomeLatest Newsउत्तराखंड में सड़क हादसों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, आंकड़ों से समझिए...

उत्तराखंड में सड़क हादसों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, आंकड़ों से समझिए स्थिति

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENTS: प्रदेश में सड़क हादसों की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साथ ही कार्रवाई को लेकर भी परिवहन प्रवर्तन की कमी आई है।  साल 2024 के सड़क हादसों और पुलिस द्वारा की गई प्रवर्तन कार्यवाही के आंकड़ों की समीक्षा की गई तो पाया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में 2023 की तुलना में 3.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पुलिस मुख्यालय और यातायात निदेशालय द्वारा सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सुरक्षा उपायों के साथ-साथ प्रवर्तन की कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी मोटर अधिनियम के उल्लंघन पर प्रवर्तन कार्यवाही में कमी आई है। यह स्थिति बेहद चिंता का विषय है।

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENTS
UTTARAKHAND ROAD ACCIDENTS

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENTS: जनपदवार सड़क हादसों के आंकड़े

  • उत्तरकाशी: 2024 में 17 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 18 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 6485 थी, जबकि 2023 में यह संख्या 8171 थी
  • टिहरी: 2024 में 54 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 47 दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 71749 थी, जबकि 2023 में 73236 थी(UTTARAKHAND ROAD ACCIDENTS)
  • चमोली: 2024 में 22 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 17 दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 18540 थी, जबकि 2023 में यह संख्या 15631 थी।
  • रुद्रप्रयाग: 2024 में 12 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जो 2023 में भी समान रही। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 7749 थी, जबकि 2023 में 10637 थी।
  •  पौड़ी गढ़वाल: 2024 में 31 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 24 दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 37561 थी, जबकि 2023 में 44975 थी।
  • देहरादून: 2024 में 511 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 481 दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 144844 थी, जबकि 2023 में यह संख्या 206711 थी।
  • नैनीताल: 2024 में 434 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 412 दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 95878 थी, जबकि 2023 में 90585 थी।
UTTARAKHAND ROAD ACCIDENTS
UTTARAKHAND ROAD ACCIDENTS
  • हरिद्वार 2024 में 170 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 195 दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 96052 थी, जबकि 2023 में 81075 थी।
  • उधमसिंह नगर: 2024 में 422 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 425 दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 114057 थी, जबकि 2023 में 115096 थी।
  • अल्मोड़ा: 2024 में 19 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 16 दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 23667 थी, जबकि 2023 में 25183 थी।
  • पिथौरागढ़: 2024 में 24 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 18 दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 11825 थी, जबकि 2023 में 11990 थी।
  • चम्पावत: 2024 में 26 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 21 दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 26021 थी, जबकि 2023 में 27270 थी।
  • बागेश्वर: 2024 में 05 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में 05 दुर्घटनाएं हुई थीं। प्रवर्तन कार्यवाही 2024 में 18587 थी, जबकि 2023 में 18066 थी।
UTTARAKHAND ROAD ACCIDENTS
UTTARAKHAND ROAD ACCIDENTS

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENTS आंकड़े तो बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रवर्तन की कार्यवाही में कमी भी देखी गई है। आंकड़ों के अनुसार, 2023 से 2024 में प्रवर्तन की कार्यवाही में 7.63 प्रतिशत की कमी आई है। इसके बावजूद, यातायात निदेशालय ने सभी जनपदों के एसएसपी और एसपी को निर्देशित किया है कि वे प्रवर्तन कार्यवाही को बढ़ाएं और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष उपाय करें। यातायात निदेशालय ने सभी जनपदों के अधिकारियों से सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने और यदि किसी दुर्घटना में प्रवर्तन से रोकथाम की संभावना हो, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने की बात की है।

ये भी पढिए-

MAHAKUMBH 2025
MAHAKUMBH 2025

महाकुंभ में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, आज राजनाथ सिंह लगाएंगे आस्था की डुबकी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular