SAIF ALI KHAN ATTACK: सैफ अली खान पर हुए हमले को अब काफी समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक हमलावर का पता नहीं लगा पाई है। मामले में पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीरें जारी की हैं और आम जनता से हमलावर के बारे में जानकारी देने की अपील की है। उधर अस्पताल में ऐड्मिट सैफ अली खान की हालत अब स्थिर है और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

SAIF ALI KHAN ATTACK: 30 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए गए
पुलिस ने अब तक करीना कपूर सहित 30 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने सैफ के परिवार और करीबियों से जानकारी ली, और उनके बयान से जांच को आगे बढ़ाया। एक संदिग्ध, शाहिद, को गिरगांव से हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने बताया कि उसका हमले से कोई संबंध नहीं था। बता दें कि मुंबई पुलिस ने इस हमले की जांच के लिए 20 टीमों का गठन किया, जिसमें क्राइम ब्रांच की 10 टीमें भी शामिल थीं। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

16 जनवरी 2025 की रात मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया। हमलावर ने सैफ पर छह बार चाकू से वार किए, जिससे सैफ को गर्दन, पीठ, सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान ने उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल लेकर गए। वहां, सैफ की सर्जरी की गई और डॉक्टरों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू का टुकड़ा फंसा था, जिसे सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया। सैफ की हालत स्थिर थी और वे खतरे से बाहर थे।

सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

