HomeEntertainmentतारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दयाबेन की वापसी मुश्किल? प्रोड्यूसर...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दयाबेन की वापसी मुश्किल? प्रोड्यूसर असित मोदी का क्रिप्टिक बयान

ASIT MODI ON DISHA VAKANI: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा टीवी शो है, जो 2008 से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के किरदार भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं। शो के सबसे ज्यादा चर्चित और पॉपुलर किरदार दयाबेन का रहा है। इस किरदार को दिशा वकानी ने शो के पहले दिन से लेकर 2018 तक निभाया था। दिशा वकानी का दयाबेन का किरदार इतना पॉपुलर हो गया था कि अब भी लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 2018 में दिशा वकानी ने अचानक शो छोड़ दिया और उसके बाद से वह कभी भी शो में वापस नहीं आईं।

ASIT MODI ON DISHA VAKANI
ASIT MODI ON DISHA VAKANI

ASIT MODI ON DISHA VAKANI:दिशा वकानी के लिए शो में लौटना मुश्किल

शो के निर्माता असित मोदी ने कई बार इस मुद्दे पर बात की है और वह यह बताते रहे हैं कि वह दिशा वकानी को दयाबेन के रोल में वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। असित मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अभी भी इस कोशिश में हैं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि दिशा वकानी के लिए शो में लौटना मुश्किल होगा। असित मोदी ने कहा कि दिशा वकानी के पास अब दो छोटे बच्चे हैं और उनके लिए काम और घर दोनों को संभालना बहुत मुश्किल हो सकता है। असित मोदी ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए शादी के बाद जिंदगी बहुत बदल जाती है और अगर घर में छोटे बच्चे हों, तो काम करना और घर संभालना बहुत मुश्किल हो सकता है।

ASIT MODI ON DISHA VAKANI
ASIT MODI ON DISHA VAKANI

इस बातचीत के बाद, यह साफ हो गया कि दिशा वकानी अब शो में वापसी नहीं करेंगी। ऐसे में शो के निर्माता असित मोदी ने दयाबेन के किरदार के लिए नए ऑडिशन शुरू कर दिए हैं। वह अब इस किरदार के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। असित मोदी ने यह भी कहा कि कभी-कभी कुछ कारणों से काम में देरी हो जाती है। जैसे कि हाल ही में 2024 में चुनाव, आईपीएल, और वर्ल्ड कप के मैच हुए थे। इसके अलावा, बारिश के मौसम और कुछ अन्य कारणों की वजह से शो के काम में देरी हो रही थी।(ASIT MODI ON DISHA VAKANI)

ये भी पढिए-

AASHNA SHROFF
AASHNA SHROFF

अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से की शादी, सोशल मीडिया पर लिखा-“तू ही मेरा घर”

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular